प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को खत्म करना चाहती है भाजपा: पूर्व CM भूपेश बघेल
Bhupesh Baghel on BJP: बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर BJP-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बस्तर के बीजेपी नेता के साथ आरोपी सुरेश चंद्रकार का फोटो जारी किया। साथ ही दावा किया कि हत्या का आरोपी सुरेश भाजपा प्रवेश कर चुका है। बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भी उसकी फोटो है। बीजापुर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष जी. वेंकट बस्तर ने माला पहनाकर सुरेश चंद्रकार का भाजपा प्रवेश कराया था। वह 10 दिन पहले CM हाउस भी गया था। कांग्रेस ने कहा कि CM हाउस का CCTV फुटेज सार्वजनिक किया जाए।
यह भी पढ़ें:- Balodabazar : दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर हुई मौत, पढ़े पूरी खबर
कांग्रेस की मांग है कि CM हाउस में जाने वालों की 15 दिनों की सूची सार्वजनिक किया जाए। अपराधी, अपराधी होता है, जिसने अपराध किया है, उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह कांग्रेसी हो या भाजपाई हो या अन्य दल का सदस्य। जिसने अपराध किया है, वह अपराधी होता है। सरकार की ओर से गठित SIT को जांच में इन सभी बिंदुओं को शामिल करना चाहिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डिप्टी CM विजय शर्मा पर वार किया है। उन्होंने कहा कि विजय शर्मा से निकम्मा गृहमंत्री कोई दूसरा है ही नहीं। अपना SP कार्यालय बचा नहीं पाए। सुरक्षा दे नहीं पाए। उनके क्षेत्र में लोहारीडीह घटना और जो घटनाएं लगातार घट रही है, उससे निकम्मापन का दूसरा उदाहरण क्या है। (Bhupesh Baghel on BJP)

पूर्व CM ने कहा कि जिसको आपने आरोपी बनाकर जेल में महीनों रखा और उसमें से 23 लोगों को इस बिनाह पर छोड़ दिए कि वो लोग नहीं थे। इसका मतलब ये है कि आपने बिना जांच किए लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बात खुदके विधानसभा लोहारीडीह में करके दिखा दिया और स्वीकार किया कि लोग निरपराध थे, जिन्हें जेल में बंद कर दिया गया। आखिर इसका दोषी कौन है। यह गृहमंत्री के क्षेत्र में हुआ है। इसके लिए दोषी गृहमंत्री है। इसी प्रकार से बलौदाबाजार की घटना है। इसकी जांच करा लें। यह हाईकोर्ट के जज के देख-रेख में SIT का गठन कर जांच करा लें, जो अपराधी थे, मंच पर थे और उकसा रहे थे, भाषण दे रहे थे, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उनसे पूछताछ क्यों नहीं की जा रही है। (Bhupesh Baghel on BJP)
साय सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि एक ठेकेदार में इतना साहस कहां से आया कि एक पत्रकार की हत्या कर दे। क्या वो मुख्यमंत्री निवास आया था? वो यहां किससे मिलकर गया था? गृहमंत्री जवाब दें। इस ताकत के पीछे कौन है? इसकी जांच होनी चाहिए। यहां कोई सुरक्षित नहीं हैं। लगातार घटनाएं हो रही हैं, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई भी घटना हो उसमें कांग्रेस का नाम लेना भाजपा की आदत बन गई है। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को भाजपा खत्म करना चाहती है। छत्तीसगढ़ में सवाल पूछोगे तो मारे जाओगे। साय सरकार सरकारी विज्ञापन को रोक के पत्रकारों को खत्म करना चाहती है। (Bhupesh Baghel on BJP)



