Google Analytics —— Meta Pixel

EOW की FIR को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ये राजनीतिक प्रतिशोध के तहत किया गया

Bhupesh Baghel on FIR: महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। दरअसल, EOW यानी आर्थिक अनुसंधान शाखा ने ED की शिकायत पर पूर्व CM भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की है। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। इसे लेकर पूर्व CM और राजनांदगांव से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2021 से IT, ED और CBI इस पर हैं। वे सभी स्थानों पर गए हैं और सभी को मेरा नाम लेने की धमकी दी है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का एक ही एजेंडा गठबंधन के लोगों को इस्तेमाल करो और फेंक दो: PM नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि तब छत्तीसगढ़ सरकार जांच कर रही थी, लेकिन ED ने हस्तक्षेप किया। अगर मैं कमजोर होता तो सभी एजेंसियां मेरे पीछे नहीं आती। सभी केंद्रीय एजेंसियां छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में सबसे ज्यादा छापेमारी कर रही है। मुझे समझ नहीं आता कि वे डरे हुए क्यों हैं? इसके साथ ही उन्होंने FIR को राजनीतिक साजिश बताया है। पूर्व CM ने कहा कि राजनांदगांव में BJP हार रही है। इसलिए FIR हुई है। पूर्व CM भूपेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले महादेव ऐप का जिन्न फिर बाहर आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आज खबर आई है कि महादेव एप मामले में EOW ने FIR दर्ज की है, जिसमें मेरा भी नाम है। (Bhupesh Baghel on FIR)

पूर्व CM बघेल ने कहा कि FIR की कापी में 4 मार्च की तारीख दर्ज है और यह 17 तारीख को प्रकाशित हुई। नियमों के मुताबिक FIR की कापी को तुरंत बेवसाइट में पोस्ट किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पूर्व CM भूपेश बघेल ने PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में महादेव सट्टा सांय सांय चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इन गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं हूं। महादेव ऐप वाले से सेटिंग तो नहीं हुई है? फ्यूचर गेमिंग कंपनी से भाजपा चंदा ली है। (Bhupesh Baghel on FIR)

Back to top button
error: Content is protected !!