Google Analytics —— Meta Pixel

दिल्ली CM को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना, कहा- एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिल गया 

Bhupesh on Delhi CM: दिल्ली में रेखा गुप्ता ने 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश हो, राजस्थान हो या दिल्ली हो… ऐसे लोग जो पहली बार चुनकर आए हैं, जिन्हें अनुभव नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। दिल्ली से ही सरकार चल रही है। एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को बधाई देती हूं और यह आशा करती हूं कि उन्होंने जनता से जो वादें किए हैं, वे उन सभी वादों को निभाएंगी। हमें याद है कि शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में दिल्ली में विकास के कई काम हुए थे।

यह भी पढ़ें:- Chief Minister of Delhi : दिल्ली सचिवालय पहुंची रेखा गुप्ता, कार्यभार संभाला, शाम 7 बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा एक महिला मुख्यमंत्री की प्राथमिकता होनी चाहिए। रेखा गु्प्ता कामयाब होंगी तो दिल्ली कामयाब होगा। उन्हें कैबिनेट, शासन और प्रशासन को मिलाकर लेकर चलना है। उन्हें पूरी दिल्ली और दिल्ली की समस्याओं को जानना होगा। हम उम्मीद करते हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के पास दिल्ली की समस्याओं के हल होने चाहिए। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट को बहुत शुभकामनाएं। आशा करते हैं ये लोग अच्छा काम करेंगे। दिल्ली को एक अच्छी दिल्ली मिले। रेखा गुप्ता जिस तरह से चुनी गई, उससे एक चीज स्पष्ट हो जाती है कि एक विचारधारा के लोगों को ज्यादातर अब भाजपा बड़े-बड़े पदों पर भेज रही है। (Bhupesh on Delhi CM)

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने दी बधाई

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल द्वारा किए गए सभी वादें जमीनी स्तर पर पूरे किए जाएं। जो बेहतर चीजे थी वे जारी रहें और उनमें कोई रुकावट न हो। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को में बधाई देना चाहती हूं। दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह उन उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित दिल्ली बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गति से आगे बढ़ा है और इसमें दिल्ली भी पीछे नहीं रहेगी। (Bhupesh on Delhi CM)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने भी दी बधाई

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह दिल्ली के लिए खुशी की बात है क्योंकि काफी सालों के बाद दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनी है। सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी। बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली की जीत देश की जीत है। भाजपा ने जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जो संगठन का सामाजिक शासनिक अनुभव लिए हुए है। महिला सशक्तिकरण की जो शुरूआत देश के प्रधानमंत्री जी ने की है उसका ये प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। वे एक श्रेष्ठतम कार्यकर्ता हैं, जो दिल्ली की जनता की सभी अपेक्षाओं को निश्चित रूप से पूरा करेंगी। वे प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। मेरी तरफ से उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। (Bhupesh on Delhi CM)

Back to top button
error: Content is protected !!