Google Analytics —— Meta Pixel

साय सरकार चाहे जो हथकंडे अपना ले, हम डरने वाले नहीं: पूर्व CM भूपेश बघेल

Bhupesh on Sai Government: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा नहीं दे पा रही है। बजरंग दल के लोगों ने बिना कारण मेरा रास्ता रोका था। उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिला कांग्रेस कमेटी के साथियों ने नोटिस दिया था कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो हम थाने का घिराव करेंगे। इसके बावजूद SP का कहना है कि अनुमति नहीं थी। दंडाधिकारी के आदेश के बिना शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई और 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गरीब लोगों का सामान जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों के छात्रों को पढ़ाई के लिए बिना ब्याज के मिलेगा लोन: CM साय

पूर्व CM बघेल ने कहा कि प्रदर्शन का अधिकार हमको संविधान में मिला हुआ है। सरकार चाहे जो हथकंडे अपना ले, हम डरने वाले नहीं हैं। सब लोगों को यह बात पता होनी चाहिए। दुर्ग के एक प्रसिद्ध स्कूल की छोटी बच्ची के साथ दुराचार होता है और उसे दबा दिया जाता है। इसलिए मैंने दुर्ग SP को गुंडा कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बताएं कि दंडाधिकारी के आदेश के बिना जिन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया, उन पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने कांग्रेसियों को टारगेट करते हुए दुश्मनी निकाला। साथ ही पूछ-पूछकर और चुन-चुन कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जो गलत है। (Bhupesh on Sai Government)

घबराने या डरने वाले नहीं: पूर्व CM बघेल

बघेल ने कहा कि यह दुर्ग पुलिस की गुंडागर्दी है, जो स्पष्ट देखने को मिली है। पहले परमिशन लिया गया था। साथ ही SDM को सूचना दी गई थी। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा गया। यह दहशत फैलाने के लिए जानबूझ कर किया गया। प्रजातंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी राजनीतिक दलों को है। पुलिसवाले निरंकुश हो गए हैं। इससे हम घबराने या डरने वाले नहीं है। यह लड़ाई जारी रहेगी। यह सरकार कुछ भी कर सकती है। पुलिसवाले कुछ भी कर देंगे। बलौदाबाजार में निर्दोष लोगों को जेल में डालने का काम कर रहे हैं। जब आरोपी को हम पुलिस को सौंप रहे हैं तो उल्टा हमारे ऊपर ही अपहरण का केस दर्ज कर रहे हैं। ऐसे में यह कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन न्यायपालिका भी है। वो यह ना समझे की आखिरी है। हम लड़ाई लड़ेंगे। हम छोड़ेंगे नहीं। (Bhupesh on Sai Government)

Back to top button
error: Content is protected !!