पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 5 चौकियों पर की फायरिंग, सीज फायर का दूसरी बार उल्लंघन
Pakistan Firing in Jammu: पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन किया है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर 26 अक्टूबर की रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में BSF का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गए। BSF के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत की पांच चौकियों पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान रेंजर्स ने रिहायशी इलाकों में मोर्टार के गोले भी दागे। इससे घरों की दीवारें ढह गई।
यह भी पढ़ें:- ED के लपेटे में ममता के करीबी मंत्री ज्योतिप्रिय, राशन घोटाले में हैं आरोपी ……
जम्मू BSF PRO ने बताया कि आज सुबह 3 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। वहीं घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से सीज फायर उल्लंघन की यह दूसरी घटना है। अरनिया क्षेत्र में BSF चौकियों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई। जम्मू के अरनिया में एक स्थानीय महिला ने कहा कि रात 8 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई। ऐसी घटना 4-5 साल बाद हुई। सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं। अरनिया में एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि रात 8 बजे के बाद बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई। सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसी घटना 2-3 साल बाद हुई है। (Pakistan Firing in Jammu)
#WATCH जम्मू सीमा पर आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव में मोर्टार शेल बरामद किए।
एक स्थानीय ने बताया, "पाकिस्तान की ओर से रात 8:30 बजे गोलाबारी शुरू हुई थी। अब तक तीन मोर्टार शेल मिले हैं। घर को काफी नुकसान… pic.twitter.com/sVhXJT1zqA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2023
इधर, जम्मू सीमा पर आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव में मोर्टार शेल बरामद किए। एक स्थानीय ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से रात 8:30 बजे गोलाबारी शुरू हुई थी। अब तक तीन मोर्टार शेल मिले हैं। घर को काफी नुकसान हुआ है। गोलीबारी से आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में मकान क्षतिग्रस्त हुए। इससे पहले 17 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अरनिया सेक्टर में बिना वजह गोलीबारी की थी, जिसमें BSF के दो जवान घायल हो गए थे। 25 फरवरी 2021 के बाद से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। (Pakistan Firing in Jammu)
#WATCH जम्मू-कश्मीर: जम्मू के अरनिया में एक स्थानीय महिला ने कहा, "रात 8 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई… ऐसी घटना 4-5 साल बाद हुई…सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं।" (26.10) https://t.co/RqiBpzTskV pic.twitter.com/al8AIstDAW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2023