Google Analytics —— Meta Pixel

Retail Inflation: आम आदमी को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई दर जुलाई में घटकर 59 महीने के निचले स्तर 3.54 फीसदी पर आई

Retail Inflation: उपभोक्ता मूल्‍य संचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर जुलाई में सालाना आधार पर लुढ़कर 3.54 फीसदी पर आ गई है। यह 59 महीने का निचला स्तर है। अगस्त 2019 में खुदरा महंगाई दर 3.21 फीसदी थी। इससे पिछले महीने जून में खुदरा हंगाई दर 5.08 फीसदी पर थी। मई में यह दर 4.75 फीसदी और अप्रैल में 4.85 फीसदी रही थी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : ई-ऑक्शन प्रणाली से काष्ठ के नीलामी में आएगी प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता

खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से खुदरा महंगाई दर घटी
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) घटी है। मंत्रालय के मुताबिक खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से महंगाई घटी है। खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के 2-6 फीसदी के टारगेट के करीब है। हालांकि, सब्जियों की कीमतों में जुलाई में सालाना आधार पर 6.83 फीसदी की वृद्धि दिखी है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने जून में यह आंकड़ा 29.32 फीसदी था।

खाद्य महंगाई जो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) बास्केट का लगभग आधा हिस्सा है, जुलाई में घटकर 5.42 फीसदी पर आ गई है, जबकि जून में यह दर 9.36 फीसदी और जुलाई 2023 में 11.51 फीसदी थी। शहरी महंगाई भी महीने-दर-महीने आधार पर 4.39 फीसदी से घटकर 2.98 फीसदी पर आ गई थी। इसके साथ ही ग्रामीण महंगाई 5.66 फीसदी से घटकर 4.10 फीसदी पर पहुंच गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले हफ्ते मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर 4.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया था।

2019 में थी 4 फीसदी से कम
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई जुलाई में 5.42 प्रतिशत रही। यह जून में 9.36 प्रतिशत थी। इससे पहले, खुदरा मुद्रास्फीति (Retail Inflation) सितंबर, 2019 में चार प्रतिशत के नीचे रही थी। सरकार ने रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!