कोलकाता कांड के बाद उबाल, देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, आज बंद रहेंगी OPD सुविधाएं

Kolkata Doctor Rape Case : कोलकाता के लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या (Kolkata Doctor Rape Case)को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ. अब मेडिकल एसोसिएशन ने पूरे देश में आज से यानी मंगलवार से ओपीडी सेवाओं को ठप करने का ऐलान किया है. इस दौरान देशभर के अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी.
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : ई-ऑक्शन प्रणाली से काष्ठ के नीलामी में आएगी प्रतिस्पर्धा एवं पारदर्शिता
मेडिकल एसोसिएशन ने भी किया बड़ा ऐलान
उधर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप (Kolkata Doctor Rape Case)के बाद हत्या के विरोध में ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने भी 13 अगस्त से देश भर में ओपीडी सेवाएं बंद करने का आह्वान किया है. बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में सोमवार को अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेनी डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की गई है. 31 साल की पोस्ट ग्रैजुएट ट्रेनी शहर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में काम करती थी।
रेजिडेंट डॉक्टरों की क्या है मांग?
फोरडा के महासचिव डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा, ”हमने स्वास्थ्य सचिव के सामने अपनी मांगें रखीं, जिनमें आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को तत्काल हटाना, सीबीआई से जांच कराना, त्वरित अदालत में मामले की सुनवाई और केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के लिए एक समिति का गठन शामिल है।




