Google Analytics —— Meta Pixel

CG Election: छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों की चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दो फेज में हो सकते हैं चुनाव

CG Election:  अगले महीने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने अहम बैठक बुलाई है. मीडिया में ऐसी खबरें भी हैं कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को आयोग दो चरणों में करा सकता है. वहीं, मिजोरम और तेलंगाना को लेकर भी ये खबर हैं कि यहां भी मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह एक चरण में चुनाव कराए जा सकते हैं.

यह भी पढ़े :- अब कॉन्ट्रैक्ट नौकरियों में भी मिलेगा आरक्षण, इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

चुनाव आयोग की तरफ से बुलाई गई बैठक में 5 राज्यों के करीब 900 चुनावी ऑब्जर्वर शामिल हैं. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही बैठक में जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी मौजूद हैं.

छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक मतदान हो सकते हैं। सूत्रों कि मानें तो चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान 8 अक्टूबर को भी कर सकता है। (CG Election)

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान
आयोग के विश्वनीय सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराए जाएंगे। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में पिछली बार की तरह एक ही चरण में मतदान हो सकता है। हालांकि पांचों राज्यों में मतदान की तारीखें अलग-अलग होंगी। इन पांचों राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ 10 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है। (CG Election)

Back to top button
error: Content is protected !!