अनुपमा के अनुज ने जीता बिग बॉस 19, गौरव खन्ना को ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज

Bigg Boss 19 Winner: रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार रात मुंबई में भव्य अंदाज में आयोजित किया गया। इस सीजन का खिताब टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम किया, जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। तीसरे स्थान पर प्रणीत मोरे, चौथे पर तान्या मित्तल और पांचवें स्थान पर अमाल मलिक रहे। सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था, जिसमें कुल 18 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरे हैं। उन्हें सीरियल CID में सीनियर इंस्पेक्टर केविन और अनुपमा में अनुज कपाड़िया के किरदार से बड़ी पहचान मिली। विजेता बनने पर उन्हें बिग बॉस ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला।
यह भी पढ़ें:- इंडिगो उड़ान संकट: 7वें दिन 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, 6 दिन में 3900 उड़ानें रद्द
फिनाले में कई बड़े सितारों ने शिरकत की, जिनमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, अरमान मलिक, करण कुंद्रा, सनी लियोनी शामिल थे। इन सेलिब्रिटीज ने न सिर्फ परफॉर्म किया, बल्कि फाइनलिस्ट्स के साथ बातचीत कर माहौल को और भी खास बना दिया। भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिनाले के सबसे चर्चित मेहमानों में रहे। उन्हें शो में आने से पहले एक कॉल पर धमकी दी गई थी कि सलमान खान के साथ स्टेज साझा न करें। धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी गई थी। इसके बावजूद पवन सिंह फिनाले में पहुंचे। सुरक्षा को भी बढ़ाया गया था। (Bigg Boss 19 Winner)

फिनाले का सबसे इमोशनल मोमेंट तब आया, जब शो के दौरान धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए। इसे देखकर सलमान खान की आंखें नम हो गईं। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन है, उसी दिन उनकी मां सलमा का भी जन्मदिन पड़ता है। इस सीजन में जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं, उनमें तान्या मित्तल का नाम सबसे ऊपर रहा। फिनाले में सलमान खान ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि तान्या बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वायरल होने वाली कंटेस्टेंट हैं।

दोनों के बीच के मजाक ने फिनाले में हल्का-फुल्का माहौल बना दिया। तान्या ने हंसते हुए कहा कि अब वह सलमान के घर जाएंगी, जिस पर सलमान ने मजाक में जवाब दिया कि मैं 1BHK में रहता हूं, वहां तुम फिट नहीं होगी। इस पर सेट पर खूब हंसी गूंजी। 18 कंटेस्टेंट्स वाला यह सीजन धमकी, इमोशन, सेलिब्रिटी ग्लैमर और वायरल मोमेंट्स की वजह से खूब चर्चा में रहा। गौरव खन्ना के विनर बनने के साथ यह सीजन शानदार ढंग से समाप्त हुआ। बता दें कि गुस्से, झगड़े और पक्षपात के बीच गौरव की साफ-सुथरी गेमप्ले ने दर्शकों को प्रभावित किया और वे ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे। (Bigg Boss 19 Winner)




