भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी कैंसिल, दोनों ने इंस्टाग्राम पर तोड़ी चुप्पी

Smriti Mandhana Wedding Cancelled: टीम इंडिया की स्टार बैटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुछाल की शादी कैंसिल हो गई है। दोनों ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी पुष्टि की। यह शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। संगीत और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन पूरे हो चुके थे और बारात की तैयारियां भी चल रही थी, लेकिन 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी को पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है और उनका नाम एक वेडिंग कोरियोग्राफर से जोड़ा गया। इसी बीच स्मृति ने अपने अकाउंट से शादी से जुड़े सभी फोटो हटा दिए थे।
यह भी पढ़ें:- अनुपमा के अनुज ने जीता बिग बॉस 19, गौरव खन्ना को ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज
स्मृति ने पोस्ट कर कहा- मैं बहुत निजी इंसान हूं, कृपया इस विषय को आगे न बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मेरी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं, इसलिए जरूरी है कि मैं खुद साफ कर दूं। अब शादी कैंसिल हो चुकी है। मैं अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहती हूं। आप सभी से आग्रह है कि इस विषय को आगे न बढ़ाएं और दोनों परिवारों की निजी जिंदगी का सम्मान करें। पलाश ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। झूठी अफवाहें और बिना आधार की बातें मेरे लिए बेहद दुखद रही। मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी, जो गलत बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में साथ देने वालों का दिल से आभारी हूं। (Smriti Mandhana Wedding Cancelled)
देखें दोनों के पोस्ट

शादी टलने के बाद 1 दिसंबर को पलाश वृंदावन के केलीकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिले। वे मास्क पहने हुए नजर आए और राधा-राधा नाम का जप किया। यह उनकी दूसरी पब्लिक अपीयरेंस थी। इससे पहले वे एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक में दिखे थे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि स्मृति और पलाश 7 दिसंबर को शादी करेंगे, लेकिन स्मृति के भाई श्रवण मंधाना ने इसे गलत बताया। स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात 2019 में मुंबई में एक दोस्त के जरिए हुई। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला। दोनों ने करीब 5 साल तक अपने रिश्ते को निजी रखा और 2024 में इसे सार्वजनिक किया। शादी कैंसिल होने की खबर सामने आने के बाद रविवार को स्मृति मंधाना पूरे दिन गूगल ट्रेंड में रही। उन्हें देशभर में बड़ी संख्या में सर्च किया गया।
बता दें कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और रिश्ते से जुड़ी कई पोस्ट्स भी हटाना शुरू कर दिया।स्मृति और पलाश ने सबसे पहले अपने प्रपोजल वीडियो और रोमांटिक अप्रीसिएशन पोस्ट हटाए, जिसमें पलाश का वह वीडियो भी शामिल है, जिसमें वे डीवाई पाटिल स्टेडियम में आंख बांधकर स्मृति को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आए थे, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। रिश्ते की अनबन की खबरें सामने आने के बाद पलाश ने यह वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि स्मृति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाला पुराना पोस्ट अभी भी उनके अकाउंट पर दिखाई दे रहा है, जिस पर यूजर्स पलाश से इसे भी हटाने की मांग कर रहे हैं।

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद पलाश ने स्मृति के लिए किया गया एक स्पेशल अप्रीसिएशन पोस्ट भी हटा दिया है। स्मृति मंधाना ने भी अपने अकाउंट से पलाश से जुड़े लगभग सभी पोस्ट्स डिलीट कर दिए हैं। पहले उन्होंने शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटाई, फिर ब्रेकअप की पुष्टि के बाद पलाश के जन्मदिन वाले निजी पोस्ट भी रिमूव कर दिए। दोनों ने ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं रखी है। हालांकि उन्होंने यही कहा है कि वे अपनी निजी जिंदगी की इज्जत चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि लोग उनके फैसले को समझेंगे। शादी की तैयारियों तक पहुंच चुकी यह रिश्ता अब पूरी तरह खत्म हो चुका है और दोनों अलग-अलग राह पर आगे बढ़ चुके हैं। (Smriti Mandhana Wedding Cancelled)





