Google Analytics —— Meta Pixel

मातम में बदला खुशी का माहौल, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, 8 बारातियों की हुई मौत

Bihar Road Accident: बिहार के कटिहार में भीषण हादसा हुआ है, जहां सोमवार रात को बारातियों से भरी स्कॉर्पियो खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी में 10 बराती सवार थे, जो शादी से लौट रहे थे। हादसा समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुआ है। सभी लोग सुपौल के रहने वाले थे। घायलों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। बाराती पूर्णिया जिले के ढिबरा बाजार से कोशकीपुर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:- सुशासन तिहार-2025: गुडेली में तीसरे चरण का पहला समाधान शिविर, 110 आवेदन प्राप्त

स्कॉर्पियो चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। एक बाराती ने बताया कि टिकापट्‌टी पुल के नीचे भुट्‌टे का ढेर रखा हुआ था, जिस पर स्कॉर्पियो चढ़ गई। आगे मक्के से भरा ट्रैक्टर खड़ा था, जिसमें स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर घुस गई। इधर, बिहार के जमुई में हुए सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, बच्चे सोमवार की रात खैरा प्रखंड के सोनेल डहुआ गांव के बारात से लौट रहे थे। उनका ऑटो खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदीमोह के पास आंधी के कारण गिरे पेड़ की वजह से रुका था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। (Bihar Road Accident)

3 बच्चे गंभीर रूप से घायल

मृतकों की पहचान 10 साल के ऋषि कुमार और गल्लू कुमार के रूप में हुई है। वहीं गौतम मांझी (उम्र 12 साल), दीपक कुमार (उम्र 11 साल) और मोदी कुमार (उम्र 12 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे गांव के संतोष मांझी के बेटे चूटर मांझी की शादी में जमुई शहर के हरनाहा गांव गए थे। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। खैरा थाना प्रभारी मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। (Bihar Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!