Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में बारिश की चेतावनी जारी, सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट

Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दिन का पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते पिछले 10-12 दिनों में तापमान 6-7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से कम है।

यह भी पढ़ें:- मातम में बदला खुशी का माहौल, खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, 8 बारातियों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच बना हुआ है। 7 मई से तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां दिन का तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा पेंड्रा रहा, जहां रात का पारा 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ जगहों पर बारिश हुई और आंधी चली, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम रहा। पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं, जो भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। दरअसल ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती है। (Rain Alert in Chhattisgarh)

पश्चिमी विक्षोभ से होती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से निकलती है, जो ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती है। यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। राजधानी में आज भी मौसम धूप और छांव वाला रह सकता है। वहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है। रायपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग में अंधड़ चल सकती है। बारिश की भी संभावना है। मई में हो रही बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई के महीने में एक-दो बार तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती है। इस बीच कुछ सिस्टम बनने के कारण पूरे महीने में तेज अंधड़ के साथ बारिश हो जाती है। (Rain Alert in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!