बिलासपुर में 4 साल के मासूम के साथ क्रूरता, मां ने गोद लिए बेटे को पीटा

Bilaspur Crime News: बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में 4 साल के मासूम बच्चे को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला अपने गोद लिए बेटे से लगातार गाली-गलौज करती है। साथ ही पीटती है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शरीर पर चोटों और प्रताड़ना के स्पष्ट निशान पाए। जांच में आरोपी राजकुमारी भैंना का नाम सामने आया, जिसके खिलाफ पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मासूम बच्चे को सुरक्षित स्थान पर संरक्षण और इलाज के भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:- राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हंगामा, पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ के मुद्दे को लेकर भड़का सत्ता पक्ष
कोटा थाना प्रभारी मीना ठाकुर ने बताया कि चाइल्ड लाइन के सुपरवाइजर तोरवा स्थित मिश्रा हॉस्पिटल के पास रहने वाली स्वेता गुप्ता की शिकायत मिली, जिसके मुताबिक कोटा के पड़ावपारा में रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी भैना ने चार साल के बच्चे रोशन को गोद लिया है, वह बच्चे को बंधक बनाकर घर का सारा काम कराती है और उसके साथ मारपीट करती है। सुपरवाइजर गुप्ता ने दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ कोटा जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमार भैना के घर में दबिश दी। आवाज लगाने के बाद भी महिला दरवाजा नहीं खोल रही थी। पुलिस के दबाव बनाने पर उसने दरवाजा खोला, कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ अंदर जाकर कमरे की तलाशी ली तो रोशन रस्सी से बंधा मिला। (Bilaspur Crime News)

थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला के मुताबिक बच्चा उसकी छोटी बहन सुनीता भैना का बेटा है। उसने दूसरी शादी कर ली है। शादी के पहले 20 नवंबर 2024 को उसने एग्रीमेंट करवाकर रोशन को गोद लिया था। बहन के संबंध में पूछने पर वह कुछ नहीं बता रही है। वहीं बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के जवाखाडी प्राथमिक स्कूल में 7 साल के बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दूसरी कक्षा के छात्र ने गिनती सुनाते वक्त गलती की थी, जिसके बाद प्रधान पाठक ने शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि बच्चे के गाल पर चोट के निशान उभर आए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शिक्षा विभाग ने भी आरोपी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया था। (Bilaspur Crime News)
रायपुर में बीएलओ टीम से मारपीट
वहीं राजधानी रायपुर के शक्तिनगर इलाके में बीएलओ टीम के साथ एक महिला ने गाली-गलौज और मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक SIR की जानकारी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने बीएलओ से धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीएलओ की शिकायत पर पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। (Bilaspur Crime News)



