Google Analytics —— Meta Pixel

Bilaspur cyber crime News : युवती की अश्लील फोटो एडिट कर पिता को भेजी, कुत्ते को तलवार से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur cyber crime News : रतनपुर पुलिस ने बदनाम करने की नीयत से युवती की एडिट की गई अश्लील फोटो सोशल मीडिया व मोबाइल पर भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : नशे में लड़खड़ाते आरक्षक का वीडियो वायरल, SP ने तुरंत किया सस्पेंड

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2025 को ग्राम लखराम निवासी एक महिला ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ग्राम अकलतरी निवासी शिवा देवांगन, जिसकी उम्र 34 वर्ष है, उसका पिता उनके घर में किराए पर रहता था। इसी बात को लेकर शिवा महिला से रंजिश रखने लगा। रंजिश में आकर आरोपी ने महिला की बेटी की तस्वीर को एडिट कर उसे अश्लील बनाते हुए महिला के मोबाइल पर भेज दिया। (Bilaspur cyber crime News)

जब महिला ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया, तो उसने न सिर्फ गाली-गलौच की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी पहले भी महिला के पालतू कुत्ते को तलवार से काटकर मार चुका है। (Bilaspur cyber crime News)

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में तत्काल अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया और आरक्षक हरनारायण नेटी एवं बिजेन्द्र रात्रे की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली गई है। (Bilaspur cyber crime News)

पूछताछ के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :- छत्तीसगढ़ शॉकिंग: संकुल समन्वयक स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचती पकड़ीं, DEO ने निलंबित किया

यह भी पढ़ें :- G-7 Summit : सीजफायर विवाद के बाद कल एक मंच पर होंगे ट्रंप और पीएम मोदी, क्या होगी भारत-अमेरिका की नई दिशा?

Back to top button
error: Content is protected !!