Chhattisgarh : नशे में लड़खड़ाते आरक्षक का वीडियो वायरल, SP ने तुरंत किया सस्पेंड

Chhattisgarh के मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में नशे की हालत में बेसुध पड़े आरक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इस आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ शॉकिंग: संकुल समन्वयक स्कूल की किताबें कबाड़ी को बेचती पकड़ीं, DEO ने निलंबित किया
दरअसल यह आरक्षक ड्यूटी के दौरान ही शराब पीने भट्टी चला गया और नशे में इतना धुत्त हो गया कि भट्टी के पास ही लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिर गया। घटना का वीडियो लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। जहां की शराब दुकान के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए आरक्षक रोशन पहाड़ी का वीडियो सामने आया।
यह भी पढ़े :- G-7 Summit : सीजफायर विवाद के बाद कल एक मंच पर होंगे ट्रंप और पीएम मोदी, क्या होगी भारत-अमेरिका की नई दिशा?
आरक्षक इतने नशे में था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। आसपास के लोगों ने शराबी आरक्षक को सहारा देकर खड़े करवाया और रास्ते से हटाया। कुछ लोगों ने इस वाकये को अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मीडिया में इसकी ख़बरें आने के बाद एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया। (Chhattisgarh )
इस घटना ने पुलिस विभाग की अनुशासन और छवि पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने SP की त्वरित कार्रवाई की सराहना की, लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग भी उठाई है। (Chhattisgarh )



