पूर्व सरपंच के घर सागौन का जखीरा, 31 नग लकड़ी बरामद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध इमारती लकड़ी के भंडारण के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है। ग्राम बांधा में पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर छापेमारी के दौरान सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट बरामद किए गए। यह लकड़ी उनके बेटे राजेश सोनवानी के कब्जे से मिलने की जानकारी सामने आई है। वन विभाग ने लकड़ी जब्त कर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
सूचना के बाद घर पर दी दबिश
जानकारी के अनुसार, ग्राम बांधा में अवैध रूप से इमारती लकड़ी जमा करने और कारोबार किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद जुनापारा चौकी पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर की तलाशी ली, जहां सागौन की लकड़ी के 31 नग चिरान और सिलपट मिले।
कार्रवाई के दौरान बरामद लकड़ी को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जब्त सागौन की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
लकड़ी कहां से आई, इसकी जांच जारी
वन विभाग ने मामले में वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सागौन की लकड़ी कहां से लाई गई थी और उसके भंडारण से जुड़े वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं।
जांच में अवैध कटाई, परिवहन या लकड़ी के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। अ



