Bilaspur Road Accident: तेज रफ्तार बाइक भैंस से टकराई, युवक की मौके पर मौत; बिलासपुर NH-130 पर हादसा

Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे 130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार में भैंस से टकरा गए, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र में हुआ (Bilaspur Road Accident)
यह हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के नवापारा इलाके में हुआ। बेलतरा निवासी नितिन सोनी और अमित राज किसी निजी काम से बाइक से निकले थे। बारिश के दौरान वे नवापारा के पास पहुंचे, तभी हादसा हो गया।
सड़क पर मरे कुत्ते को देख बिगड़ा बैलेंस
Bilaspur Road Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर एक मरा हुआ कुत्ता पड़ा था। अचानक उसे देखकर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तभी सामने बैठी भैंस से बाइक का हैंडल टकरा गया, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े।
नितिन की मौत, अमित गंभीर घायल
-
बाइक चला रहे नितिन सोनी को सिर में गंभीर चोटें आईं।
-
उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
-
पीछे बैठे अमित राज को गंभीर चोटें आईं।
-
स्थानीय लोगों ने तुरंत रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
-
प्राथमिक इलाज के बाद अमित को बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।
NH पर फिर से हादसे की वजह बने मवेशी
बारिश के मौसम में सड़क पर बैठे मवेशी हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। हादसे (Bilaspur Road Accident) के समय सड़क पर भैंस बैठी थी, जो बाइक से टकरा गई।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी सड़कों पर मवेशी
हाल ही में हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया था कि:
-
सड़कों पर मवेशी न बैठें
-
हादसों से रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं
इसके बावजूद, NH और अन्य मुख्य सड़कों पर मवेशी खुलेआम घूमते नजर आते हैं। यह हादसा प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है।



