Ticket Booking New Rules: अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट, इमरजेंसी टिकट के लिए एक दिन पहले ही करनी होगी रिक्वेस्ट
Ticket Booking New Rules: भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग और सीट अलॉटमेंट को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन का पहला आरक्षण चार्ट (First Reservation Chart) ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा।
EQ यानी इमरजेंसी कोटा में टिकट बुक कराने के लिए भी नया नियम लागू किया गया है। अब ट्रेन छूटने के 16 से 17 घंटे पहले ही EQ की रिक्वेस्ट डालनी होगी। ये बदलाव 14 जुलाई 2025 से लागू होंगे।
पहला चार्ट क्या है और क्यों जरूरी है?
पहला चार्ट उस सूची को कहते हैं जिसमें यह तय होता है कि किसे कौन-सी सीट मिली है। पहले यह चार्ट ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले बनता था, अब 8 घंटे पहले बनेगा।
इससे यात्रियों को पहले ही यह पता चल जाएगा कि:
- टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं
- सीट किस कोच में मिली
- अगर सीट नहीं मिली, तो टिकट कैंसल हो जाएगा और पैसे वापस मिलेंगे
EQ कोटा बुकिंग में नया नियम
रेलवे अब इमरजेंसी कोटे (EQ) के तहत अंतिम समय पर टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं देगा। EQ टिकट के लिए अब यात्रियों को 16–17 घंटे पहले आवेदन करना जरूरी होगा। इससे गड़बड़ी और दलाली पर रोक लगेगी, पारदर्शी सिस्टम बनेगा, VIP और मेडिकल केस को प्राथमिकता मिल सकेगी।
दूसरा चार्ट क्या होता है?
दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन छूटने से 30–60 मिनट पहले बनता है। इसमें:
- करंट बुकिंग वाले यात्री
- वेटिंग से कन्फर्म हुए यात्री
- रद्द टिकटों से खाली हुई सीटों का अलॉटमेंट शामिल होता है।
- आसान भाषा में समझें फायदे:
- अब सीट कन्फर्म या कैंसल की जानकारी पहले मिलेगी
- EQ टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी
- TTE को पूरी जानकारी पहले से रहेगी
- करंट बुकिंग करने वालों को ज्यादा समय मिलेगा।
यह भी पढ़ें :- Train cancel news Jagdalpur: जगदलपुर से नहीं चलेंगी 10 ट्रेनें, किरंदुल-जयपुर के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन



