CM Bhupesh Resignation: TS सिंहदेव के इस्तीफे पर सामने आई CM की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

CM Bhupesh Resignation: छत्तीसगढ़ के मंत्री TS सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि- सब ताल मेल है…जो बात है आपस में बैठ कर तय कर लेंगे। मुझे पत्र नहीं मिला है… मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मेरे पास जब पत्र आएगा तब में बताऊंगा। मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई है मैंने कल रात उन्हें (TS सिंहदेव) फोन मिलाया था, लेकिन फोन नहीं लगा। दरअसल, मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित जैन संतों के चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने ये बात कही।

यह भी पढ़ें:- Minister Singhdeo Resigned: TS सिंहदेव ने पंचायत मंत्री पद से दिया इस्तीफा, राजनीतिक हलचल तेज

आज शाम को मुख्यमंत्री निवास में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है। इसमें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस बैठक में भी सिंहदेव के इस्तीफे की परिस्थितियों पर चर्चा की संभावना बन रही है। इससे पहले कांग्रेस में मोर्चा-प्रकोष्ठों की एक बैठक होनी है। वहीं पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी राजीव भवन में होना है। इन आयोजनों पर भी इस्तीफे के बाद की राजनीति की छाया महसूस की जा रही है। मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चार पेज का एक पत्र लिखा है। इसमें विभाग में लगातार दखलअंदाजी और उनके प्रस्तावों पर काम नहीं होने की गंभीर शिकायतें हैं। इस पत्र के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। (CM Bhupesh Resignation)

इधर, मामले में कांग्रेस संगठन ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, वे इस मामले पर कोई बात नहीं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने फोन तक बंद कर लिया। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, पत्र अभी तक मिला नहीं है। उसके मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि टीएस सिंहदेव ने अपने एक मंत्रालय से इस्तीफा किन कारणों से दिया है वो सब जानते हैं। इससे तो साफ है कि कांग्रेस के भीतरखाने कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। बता दें कि सिंहदेव 2008 से अंबिकापुर से छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्वाचित सदस्य हैं। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को पंचायत और ग्रामीण विकास का कार्यभार संभाला था। TS सिंहदेव छत्तीसगढ़ की अंबिकापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस सीट से सिंहदेव बीते 3 बार से विधायक हैं। TS सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर सिंहदेव है और वे सरगुजा के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। (CM Bhupesh Resignation)

Related Articles

Back to top button