Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लिए के लिए भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

BJP : भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने आज पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया। संसदीय बोर्ड के द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए सर्वानंद सोनेवाल, अर्जुन मुंडा व दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि मध्य प्रदेश के लिए मनोहर लाल खड्टर, के लक्षण औऱ आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया है। वही राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।  

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में हार के बाद भी कांग्रेसी अधिकारियों को दे रहे मर्यादा रहने की नसीहत, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी के अंदर लंबे मंथन के बाद अब धीरे-धीरे सीएम के नाम का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों का नाम तय कर दिया है। ये पर्यवेक्षक विधायक दल की मीटिंग के दौरान मौजूद रहेंगे और उनके फैसलों से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे।

आप सभी को बता दें, देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में BJP ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद से ही लगातार अब यही सवाल पूछा जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? यूं तो सियासी पंडित कई कयास लगा रहे हैं, लेकिन जब मीडिया के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन परिसर में यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए एक ऐसा जवाब दिया जिससे सस्पेंस कम होने के बजाय बढ़ गया।

मुख्यमंत्री के लिए रेस में ये हैं नाम

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए पूर्व CM रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, ​​​केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी के नाम आगे चल रहे हैं। इनमें से किसी एक को ही छत्तीसगढ़ का मुखिया बनाया जा सकता है। इधर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन ने छठवीं विधानसभा गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पांचवी विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो गया। वहीं 2018 में निर्वाचित विधायकों की विधायकी भी खत्म हो गई है। हारे हुए विधायक अब पूर्व की श्रेणी में आ गए हैं। ऐसे में विधानसभा सचिवालय ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!