Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति : राजिम और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के 8 मंडलों में बनाए गए नए अध्यक्ष, सूची की जारी

Rajim Assembly : भाजपा ने लगातर दूसरे दिन आठ निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें राजिम विधानसभा (Rajim Assembly) अन्तर्गत दो और बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अन्तर्गत छह मंडल के नाम शामिल है। शुक्रवार को निर्वाचन के बाद नवनियुक मंडल अध्यक्ष के नाम जारी किए गए है। इसमें फिंगेश्वर में श्रीमति मंजुषा हरित मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुई।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर 4 मंत्रियों ने की बैठक, धान के उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश

वहीं खड़मा में पंकज निर्मलकर, बिंद्रानवागढ़ में धनराज विश्वकर्मा, मालवांचल में शिव शंकर जयसवाल, मैनपुर में संतोष यादव, गोहरापदर में भोजराम सिन्हा, कांडाडोंगर में नवीन मांझी, देवभोग में जगमोहन पटेल निर्वाचित मंडल अध्यक्ष बने है। यहां क्रमश फिंगेश्वर में रामकुमार साहू, मालवांचल में महेश यादव, बिंद्रानवागढ़ में कुंज बिहारी बेहरा, खड़मा में भागवत हरित, मैनपुर में डमरूधर पुजारी, कंडाडोंगर में संतोष उपाध्याय, गोहरापदर में रिखीराम यादव, देवभोग में अनिल चंद्राकर ने नाम की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। ज्ञात हो कि गुरूवार को राजिम विधानसभा अन्तर्गत चार मंडल गरियाबंद, छुरा, कोपरा और राजिम मंडल के लिए अध्यक्ष के नाम जारी किए गए थे। (Rajim Assembly)

जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा संगठन की ओर से बधाई और शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। मंडल अध्यक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। आप सभी पूर्ण निष्ठा से काम करेंगे। वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पार्टी संगठन के रीति नीति के अनुसार अपने नवीन जिम्मेदारियों को पूरा करने का संकल्प लिया। पार्टी के मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के आम जनता तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी,
पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत राम सिन्हा, बलदेव सिंह हुदल, नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, रिखीराम यादव, योगेश शर्मा, महेश यादव, भागवत हरित, आशीष शर्मा, कुंजबिहारी बेहरा, हलमन ध्रुवा, लुद्रक्ष साहू, गुरुनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा, सुरेंद्र सोनटेके, धनंजय नेताम, चिरजीव देवांगन, अजय दीक्षित, अनुप भोसले, अजय रोहरा, सुरेन्द्र सोनटेके, प्यारेलाल सोनकर, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, नरोत्तम साहू, पित्तु देवांगन, पप्पु ठाकुर, प्रकाश सोनी, सुरज सिन्हा, यश मिश्रा, खेमसिंह बघेल, रवि चंद्राकर ने बधाई दी।

Back to top button
error: Content is protected !!