BJP सांसद और विधायकों ने की राज्यपाल से मुलाकात, बेमेतरा हिंसा समेत कई मुद्दों पर की चर्चा
BJP Delegation Meet Governor: रायपुर में BJP सांसद और विधायकों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात की। इस दौरान BJP के प्रतिनिधिमंडल ने पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या मामले और बेमेतरा हिंसा को लेकर राज्यपाल चर्चा की। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन के साथ BJP जांच सदस्य टीम की रिपोर्ट सौंपकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मिलने पहुंचे नेताओं में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत पूर्व मंत्री और विधायक शामिल थे।
यह भी पढ़ें:- TMC, NCP और CPI से छिना नेशनल पार्टी का दर्जा, आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी
राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में BJP ने लिखा कि- राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार द्वारा 2 अप्रैल 2023 को सामूहिक आत्महत्या की ह्रदय विदारक घटना पर प्रदेश भाजपा द्वारा 8 सदस्यों की जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति के सदस्यों द्वारा 7 अप्रैल 2023 को झुमरीडुमर गांव में पहुंचकर जांच की गई, जिसमें महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। शासन प्रशासन द्वारा सामूहिक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। (BJP Delegation Meet Governor)
पहाड़ी कोरवा परिवार की मौत के मामले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन जी से मुलाकात हुई।
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग हमने राज्यपाल से की है।@drramansingh @narayan_chandel pic.twitter.com/3LAXOUpqSt
— Arun Sao (@ArunSao3) April 10, 2023
बता दें कि 2 अप्रैल को जशपुर के झुमरीडुमर गांव में पहाड़ी कोरवा दंपति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी, जिसमें उनके परिवार के मुखिया राजूराम कोरवा के अलावा पत्नी भिनसारी बाई, 4 साल की बेटी देवंती और 1 साल का बेटा देवन शामिल था। पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है। साथ ही जांच की बात कह रही है। BJP प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने ट्वीट कर कहा- पहाड़ी कोरवा परिवार की मौत के मामले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मुलाकात हुई। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति परिवार की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग हमने राज्यपाल से की है। (BJP Delegation Meet Governor)



