Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh BJP : शराब व भर्ती घोटालों पर कार्रवाई को भाजपा ने सराहा

प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा : अब समय आ गया है कि घोटाला करके सरकारी खजाने और युवाओं के हक पर डाका डालने वालों को चुन-चुनकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा

Chhattisgarh BJP : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पीएससी और शराब घोटालों में हो रही कार्रवाईयों और गिरफ्तारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प की दिशा में प्रभावी कदम बताया। ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि घोटाला कर सरकारी खजाने और युवाओं के हक पर डाका डालने वालों को चुन-चुनकर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े :- सूर्य ग्रहण के दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें ? विस्तार से जानिए हर जरूरी बात

ठाकुर ने कहा कि 32 सौ करोड़ के शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू व एसीबी की कार्रवाई से—पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, होटल कारोबारी नीतेश पुरोहित व उनके सुपुत्र यश पुरोहित की गिरफ्तारी के बाद—और तथ्य सामने आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी भ्रष्टाचारी को, चाहे वह कितना भी रसूखदार हो, कानून नहीं बख्शेगा।

साथ ही ठाकुर ने कहा कि सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई द्वारा पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक व तत्कालीन सचिव जीवनकिशोर ध्रुव समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी से उन युवाओं को न्याय मिलेगा जिनके साथ पूर्व सरकार के दौरान अन्याय हुआ था। (Chhattisgarh BJP)

ठाकुर ने जोर देकर कहा कि भाजपा शासन ‘मोदी की गारंटी’ के तहत भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है और प्रदेश के पदों व संसाधनों पर डाका डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। (Chhattisgarh BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!