Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, आत्महत्या के बाद हड़कंप मचा

BJP Leader Suicide : भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरिद्वार में भाजपा नेता आत्महत्या के बाद कॉलोनीवासी भी हैरान रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आधी रात भाजपा के एक पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े :- राम मंदिर, CM योगी, एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

घटना ज्वालापुर के पूर्वीनाथ नगर इलाके में हुई। पेशे से भेल के संविदा कर्मी विजयंत चौधरी ने पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर कॉलोनी में सनसनी फैल गई।

लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!