विधायक अजय चंद्राकर ने किया विधानसभा स्तर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

BJP MLA Ajay Chandrakar: BJP प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कुरुद विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य निरंजन सिन्हा, जिलाध्यक्ष शशि पवार, दयाराम साहू, मालकराम साहू, पंकज सिन्हा, रविकांत चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, पुर्णिमा साहू, भानु चंद्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पुष्पेंद्र साहू, आनंद यदु, विरेंद्र साहू, चारों मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश बघेल नगरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माणकार्यों का करेंगे लोकार्पण

विधायक चंद्राकर द्वारा चुनाव कार्यकाल के उद्घाटन के साथ ही पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर कमल खिलाने का काम करना है, यहां उपस्थिति भीड़ इस बात का प्रमाण दे रही है कि भूपेश बघेल के जाने का समय का आ गया है। इस दौरान प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग किसान, माता बाहिनी, युवा, विधवा माता को ठगने में शर्म नहीं आई। 6-6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा। ये विधानसभा का चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। प्रदेश में खुशहाली, विकास, तरक्की के लिए आज से ठान लिजिए भाजपा को हर हॉल में जितना हैं। उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को दोनों हाथ उठाकर जिताने का संकल्प दिलाया। (BJP MLA Ajay Chandrakar)

  

विशेष रुप से उपस्थित जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। कहा की महिलाओ के साथ कांग्रेस ने धोखा दिया। गंगा जल की झूठी कसम खाई। महिलाओं के हाथ से रोजगार छीन लिया। इस सरकार में महिलाए सुरक्षित नहीं। युवा, किसान सहित सभी वर्ग की जनता को इस सरकार नें छला है। कार्यालय उद्घाटन के शुभ अवसर पर अंचल के 102 युवाओ ने भाजपा प्रवेश किया, जिसमें से डांडेसरा 17, हंचलपुर से 38, रामपुर से 18, बोरझरा से 18 और बड़े करेली से 11 युवा और महिलाएं शामिल हुई हैं। (BJP MLA Ajay Chandrakar)

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भीम साहू, गौकरण साहू, लोकेश्वर सिन्हा, तिलोकचंद जैन, सुरेश अग्रवाल, कृष्णकांत साहू, भोजराज चंद्राकर, भारत भूषण पंचायन, भूपेंद्र चंद्राकर, झागेश्वर ध्रुव, हरखचंद जैन, गणेश साहू, हरिशंकर सोनवानी, रामस्वरुप साहू, कमलेश चंद्राकर, राजेश साहू, अनुराग चंद्राकर, किशोर कुर्रे, हिमांशु साहू, चोवाराम साहू, त्रिलोचन साहू, टिकेश साहू, जागृति साहू, रश्मि साहू, जिज्ञासा सिन्हा, भारती बैस, अनुराधा, कमिथला साहू, धनेश्वरी साहू, कविता चंद्राकर, केशव चंद्राकर, देवेंद्र साहू, विक्रम बंजारे, रोशन साहू, अनुशासन आमदे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। (BJP MLA Ajay Chandrakar)

Related Articles

Back to top button