Google Analytics —— Meta Pixel

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का पूर्व CM बघेल पर वार, कहा- हनुमान चालीसा पढ़ते होंगे, लेकिन खड़े कुंभकरण और रावण के साथ

BJP MLA Ajay Chandrakar: पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोला है। अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल जानबूझकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल अगर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो ठीक है, लेकिन उनका आचरण कुछ और ही दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:- धीरेंद्र शास्त्री के बयान से भड़के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- वो ढोंगी हैं, सिर्फ पैसा बटोरने आते हैं

उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़ लेना अलग बात है, लेकिन खड़े तो कुंभकरण और रावण के साथ हैं। ऐसे में हनुमान चालीसा का प्रभाव उनके जीवन में कैसे दिखाई देगा ? उन्होंने आगे कहा कि किसी भी धार्मिक ग्रंथ का प्रभाव व्यक्ति के जीवन और कर्मों में दिखाई देता है। अगर किसी के जीवन में उसका असर नहीं दिखता तो यह साफ दर्शाता है कि वह किस विचारधारा और किन लोगों के साथ जुड़ा हुआ है। (BJP MLA Ajay Chandrakar)

पूर्व CM ने पंडित शास्त्री को बताया था ढोंगी

दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि जब उसका जन्म भी नहीं हुआ था, तब से हम हनुमान चालीसा और हनुमान बाण पढ़ रहे हैं। कल का बच्चा है, क्या उम्र है उसकी। मेरा बेटा भी उससे 10-12 साल बड़ा है। वह हमें हनुमान चालीसा और सनातन धर्म सिखाएगा ? पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी और भाजपा का एजेंट बताया था। बघेल ने कहा कि ऐसे कथावाचक छत्तीसगढ़ में सिर्फ पैसा बटोरने आते हैं और धार्मिक आस्था की आड़ में अपना कारोबार चला रहे हैं।

देश छोड़कर जाने वाले बयान पर नाराजगी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि कबीरदास और गुरु घासीदास जैसे महान संतों की विचारधारा से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि यह शांति का टापू है। यहां के लोग शांतिप्रिय हैं। यहां की आध्यात्मिक परंपरा किसी बाहरी व्यक्ति से सीखने की मोहताज नहीं है। भूपेश ने धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर भी कड़ी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू समाज को जोड़ने को अंधविश्वास कहने वालों को देश छोड़ देना चाहिए। बघेल ने कहा कि क्या यही संतों की भाषा होती है ? दूसरे राज्यों में जाकर किसी पूर्व मुख्यमंत्री के लिए यह शब्द बोलने की हिम्मत नहीं होगी। (BJP MLA Ajay Chandrakar)

Back to top button
error: Content is protected !!