कांग्रेस के चिटफंड वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- डर में आरोप लगा रहे भूपेश बघेल

BJP on Congress Allegations: छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों को लेकर वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच BJP ने कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ा इंतजार कर लें। चिटफंड कंपनियों के नाम पर घोटाले की जांच भी होगी। भाजपा की प्रदेश सरकार पर मिथ्या आरोप लगाकर प्रलाप करते भूपेश बघेल की बेसब्री दरअसल उनके डर को सामने ला रही है।

 यह भी पढ़ें:- IPL 2024 Eliminator : कोहली का सपना हुआ चकनाचूर, राजस्थान रॉयल्स ने RCB को दी करारी शिकस्त

दरअसल, कांग्रेस ने साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- कितना कमीशन लेकर संरक्षण दे रहे हैं मुख्यमंत्री जी? या फिर भाजपा को चंदा मिल गया? लुटेरों की पार्टनर भाजपा सरकार के आते ही चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई अटक गई है। हमने राज्य के 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपए की राशि लौटाई थी। साथ ही 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए गए थे। इनसे संबंधित 700 से ज्यादा डायरेक्टर्स और पदाधिकारियों की गिरफ्तारी भी की थी। (BJP on Congress Allegations)

कांग्रेस संचार प्रमुख ने भी साधा था निशाना 

वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हमारी सरकार ने चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करने का काम किया। कुर्क की गई संपत्तियों को प्रभावितों को वापस करने का काम किया। भाजपा की तत्कालिन सरकार ने 15 साल में प्रदेश को चारागाह बना लिया था। भूपेश सरकार ने वापस लौटाने का कड़ा कदम उठाया था। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि साय सरकार इन सारी कार्रवाइयों को रोक रही है। चिटफंड कंपनियों से मिलीभगत कर संपत्ति बचाई जा रही है। आम आदमी की संपत्ति को वापस दिलाने से रोकने का कदम उठाया जा रहा है। चिटफंड कंपनियों से करोड़ों का डील किया गया है। इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। (BJP on Congress Allegations)

Related Articles

Back to top button