दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी उत्साहित, जानिए किसने क्या कहा…?

BJP on Exit Poll: दिल्ली में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके बाद एग्जिट पोल भी आ गए हैं, जिसमें बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्साहित है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा पिछले 5 साल से लगातार AAP का भ्रष्टाचार जनता के बीच में लेकर जा रही थी। जनता को यह समझ आया कि AAP ने दिल्ली की जनता को ठगा है। अब ऐसा लगता है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है। प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं। हम फैसले का इंतजार करेंगे।

यह भी पढ़ें:- AAP और कांग्रेस को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी सरकार बनाने का किया दावा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं सबसे पहले तो जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा। यहां भाजपा की सरकार बन रही है। हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे। मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में कमल खिल रहा है। भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है। आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह AAP की राजनीति का अहम हिस्सा है। (BJP on Exit Poll)

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई: चंदोलिया

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह मोदी लहर है। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। (BJP on Exit Poll)

जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है: सचदेवा 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्यार और आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में ‘आपदा’ जा रही है और भाजपा आ रही है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है। उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया है। दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाना चाहती है। अरविंद केजरीवाल के कैंप में निराशा छा गई है और प्रचंड बहुमत से दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बन रही है। (BJP on Exit Poll)

AAP सत्ता से बाहर जा रही है: शेखावत 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हमने सरकार बनाई। दिल्ली में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आ रही है और AAP सत्ता से बाहर जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस बार भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। दिल्ली के बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता और सिद्धांतों से भटक गए हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य किसी भी तरह से सत्ता हासिल करना है। (BJP on Exit Poll)

जनता बदलाव चाहती है: दुष्यंत कुमार

बता दें कि कैलाश गहलोत पहले आम आदमी पार्टी में थे, जिन्होंने चुनाव से पहले इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। उन्होंने उस समय भी कहा था कि पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है। बीजेपी ने उन्हें बिजवासन विधानसभा से टिकट दिया है। करोल बाग विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। डबल इंजन की सरकार तेजी से काम करेगी। दिल्ली भारत का दिल है, लेकिन यह वेंटीलेटर पर है। सड़कें टूटी हुई हैं, सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। ऐसे झूठ बोलने वाले आदमी को जनता ने मान लिया है कि ये झूठ बोलते हैं। जनता भाजपा, डबल इंजन की सरकार बनाएगी। (BJP on Exit Poll)

Back to top button
error: Content is protected !!