AAP और कांग्रेस को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं, दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी सरकार बनाने का किया दावा

Delhi Exit Poll 2025: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि हम यह चौथा चुनाव लड़ रहे हैं। किसी भी एग्जिट पोल में हमारी सरकार बनते हुए नहीं दिखाई जाती है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली और पानी पर काम किया है। यह चुनाव AAP के पक्ष में परिणाम देगा। 8 फरवरी के नतीजे सुखद होंगे।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी उत्साहित, जानिए किसने क्या कहा…?

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने यह दिल्ली का चौथा चुनाव लड़ा है। 2013 और 2015 के एग्जिट पोल ने हमें हराया था। 2020 में भी हमारी सीट कम दिखाई गई थी और 2025 के एग्जिट पोल में भी हमारी सीट कम दिखाई जा रही है। एक बड़े बहुमत से AAP की सरकार बनने वाली है और ये सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं, लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें। अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। (Delhi Exit Poll 2025)

कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जीत का दावा

वहीं दिल्ली के कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने कहा कि मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है। जब एक महिला सादिक नगर में पैसे बांट रही थी तो उसकी फोटो खींचकर हमने पुलिस को दी थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है और कांग्रेस ताकत के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी। (Delhi Exit Poll 2025)

राउत ने केजरीवाल की जीत की उम्मीद जताई

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता राजनीतिक रूप से ज्यादा जागरूक है। लोग जानते हैं कि मोदी सरकार जहां तक दिल्ली का मामला है पूरी तरह से उन्होंने हालात को और भी खराब बना दिया। अरविंद केजरीवाल तो अपने गुरु के न हुए, वे दिल्ली के क्या होंगे? दिल्ली ने मन बना लिया है, न भाजपा आएगी, न AAP वापस आएगी, शिला दीक्षित के समय वाली कांग्रेस सरकार वापस आएगी। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर काम के आधार पर देखें तो दिल्ली में वोट अरविंद केजरीवाल को ही मिलने चाहिए। महाराष्ट्र में भी हमने सोचा था कि वोट हमें (MVA) ही मिलेंगे, लेकिन पता नहीं भाजपा के पास क्या जादू है। हमें आशा है कि आम आदमी पार्टी को अच्छी सीटें मिलेंगी और वापस यह लोग दिल्ली में जनता की सेवा में आएंगे। (Delhi Exit Poll 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!