भाजपा रायपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित – राजेश साहू बने “मन की बात प्रमुख”

Rajesh Sahu Abhanpur : भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पूरे संगठन में उत्साह का माहौल है। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय तथा भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग के नेतृत्व में गठित इस नई कार्यकारिणी को प्रदेशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं।
यह भी पढ़े :- Bihar Election 2025 : पवन सिंह नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा -इसके लिए बीजेपी में शामिल नहीं हुआ
नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए भाजपा रायपुर ग्रामीण के नव-नियुक्त “मन की बात प्रमुख” राजेश साहू ने कहा कि यह कार्यकारिणी निश्चित रूप से संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और एकता के साथ आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा — “भाजपा का मूलमंत्र सेवा, संगठन और समर्पण अब और भी सशक्त रूप से जन-जन तक पहुँचेगा।”
राजेश साहू ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मन की बात प्रमुख” का दायित्व उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक पवित्र अवसर है।
राजेश साहू ने कहा – “‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह जनभावना से जनसेवा तक का सेतु है — जहाँ देश का हर नागरिक राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होता है।
अपने संकल्प को साझा करते हुए साहू ने कहा कि वे भाजपा रायपुर ग्रामीण में “मन की बात” को एक सशक्त संवाद मंच के रूप में स्थापित करेंगे, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक प्रधानमंत्री जी के विचारों से जुड़कर राष्ट्रहित, समाजसेवा और संगठन सशक्तिकरण में योगदान दे सके।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी और जिला अध्यक्ष श्याम कुमार नारंग जी का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि नेतृत्व द्वारा दिया गया यह दायित्व उन्हें और अधिक सेवा भाव और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
अंत में राजेश साहू ने भाजपा रायपुर ग्रामीण के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया- “हम सब एक टीम, एक लक्ष्य और एक विचार के साथ आगे बढ़ें राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि। (Rajesh Sahu Abhanpur)



