अपराध के आंकड़ों को लेकर BJP का कांग्रेस को खुली चुनौती, पढ़ें पूरी खबर
BJP Spokesperson Kedar: छत्तीसगढ़ के BJP प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत सुप्रिया श्रीनेत को कंगना रनौत पर मंडी से चुनाव लड़ने को लेकर किए पोस्ट पर भी बोलना चाहिए। राधिका खेड़ा के मामले पर भी बोलना चाहिए। अगर भूपेश बघेल की सरकार में छत्तीसगढ़ आतीं और यहां जानकारी लेती तो वह किसी महिला के लिए मंडी और भाव जैसे शब्दों का उपयोग ना करतीं। राजस्थान कांग्रेस में मंत्री के बेटे मनु शर्मा ने एक महिला के टुकड़े-टुकड़े कर उसके शव को तंदूर में डाल दिया था, तब भी कांग्रेस ने उफ्फ तक नहीं की थी। कांग्रेस महिलाओं को कभी भी सम्मान की नजर से नहीं देखती।
यह भी पढ़ें:- हैवानियत करने वालों को PM मोदी देते हैं हौसला: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत को भूपेश बघेल सरकार के दौरान हुए महिलाओं पर अत्याचार नहीं दिखता। भूपेश बघेल सरकार में 6 महीने में 1294 रेप की घटनाएं हुई थी। हमारी सरकार में 600 हुआ तो सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी रुदन कर रही है। हमारी सरकार अपराध पर काबू कर रही है। सूखे नशे पर भी नकेल कस रहे हैं। भाजपा की सरकार महिलाओं को सम्मान देती है। राजनीति के क्षेत्र में भी महिलाओं को दो तिहाई आरक्षण देने का काम इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने नहीं किया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नियम बनाकर महिलाओं को 33% आरक्षण देना शुरू किया। (BJP Spokesperson Kedar )
भाजपा के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई: गुप्ता
केदार गुप्ता ने कहा कि अपराध का मूल जड़ भूपेश बघेल सरकार के दौरान फला-फुला। सूखा नशा का कारोबार था, उस नशे के कारोबार को हम खत्म कर रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार में भाजपा के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं है। सुप्रिया श्रीनेत को अपने दामन में झांक कर देखना चाहिए कि क्या-क्या दाग लगे हैं। कांग्रेस के नेता नशे का कारोबार करते हैं। भ्रष्टाचार में जेल जाते हैं और मुंह फाड़-फाड़ कर बोल रही हैं। अपराध का जड़ सट्टा और सूखा नशा है। इसे हमारी सरकार खत्म करेगी। (BJP Spokesperson Kedar )
सुप्रिया श्रीनेत को खुली बहस की चुनौती
गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार है, जहां अपराध पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस बस आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से गिर रहा है। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने वाली कांग्रेस आज चिंता जाहिर करने के नाम पर ओछी राजनीति कर रही है। अवैध सट्टा, शराब कारोबार और सूखे नशे जैसे अपराध को बढ़ाने वाले तत्वों को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने बढ़ावा दिया, जिससे प्रदेश में अपराध बढ़ने लगे। महिलाओं के खिलाफ अपराध में 15 से 20 प्रतिशत की कमी आई है। कांग्रेस पार्टी अपने अपराधों को छुपाने के लिए आरोप लगाती है। छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों को लेकर केदार गुप्ता ने सुप्रिया श्रीनेत को खुली बहस की चुनौती दी है। (BJP Spokesperson Kedar )



