हैवानियत करने वालों को PM मोदी देते हैं हौसला: कांग्रेस
Congress Accuses PM Modi: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने PM नरेंद्र मोदी और BJP सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि BJP सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सुप्रिया ने कहा कि ये क्यों हो रहा है? कहां से इन लफंगों के पास हौसला आया, जो देश की आधी आबादी के साथ इतनी हैवानियत की जा रही है। श्रीनेत ने कहा कि ये हौसला सत्ता में बैठे लोग देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे लोगों को हौसला देते हैं। सब कुछ जानते हुए PM कर्नाटक गए और वोट मांगा।
यह भी पढ़ें:- बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 13 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, सुकमा ने 5 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि PM मोदी सब कुछ जानते हुए कर्नाटक जाते हैं और प्रज्जवल रमन्ना के लिए वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश आक्रोशित और आंदोलित है, लेकिन BHU-IIT में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले BJP कार्यकर्ताओं में से 2 को बेल मिल जाती है। जब वो घर आते हैं तो उनका जोरदार स्वागत होता है। श्रीनेत ने कहा कि इसलिए उनको हौसला मिलता है। करीब 20-25 ऐसे मामले हैं, जिसमें बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता और सांसद उसमें शामिल हैं। फिर चाहे वो उत्तराखंड हो, उत्तरप्रदेश या मध्य प्रदेश हो। सत्ता का नशा आधी आबादी की बर्बादी में लग गए हैं।
गलत करने वाले के साथ PM मोदी: श्रीनेत
कांग्रेस प्रवक्ता श्रीनेता ने कहा कि PM मोदी आरोपियों को संरक्षण देते हैं और दोषियों के साथ खड़े होते हैं। इससे आरोपियों को संरक्षण मिलता है। आरोपी को सहायता मिलती है। चिन्मयानंद का केस वापस लेते हैं, क्योंकि वो बीजेपी से है। सत्ता के लिए जो दोषी पाए गए… चाहे वो राम रहीम हो या आसाराम। आप उनके साथ खड़े हो जाते हैं। क्योंकि आपको वोट चाहिए। सामूहिक बलात्कार को सिंगल रेप बताने की कोशिश करती है। 20-20 दिन FIR दर्ज नहीं करती है। जब विरोध प्रदर्शन होता है तब मामला दर्ज होता है। ये BJP शासित राज्यों का पैटर्न है। ऐसा क्यों होता है। क्यों ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जाता है।



