बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, 13 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, सुकमा ने 5 नक्सलियों ने डाले हथियार

Naxalite Arrested in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, जवानों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 13 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य सामाग्री बरामद की गई है। DRG, गंगालूर पुलिस और कोबरा बटालियन 202 की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तर्रेम से 7 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 17 जुलाई को मंडीमरका और रेंगमपारा के बीच IED विस्फोट की वारदात को अंजाम दिया था।
यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी: CM विष्णुदेव साय
दरअसल, संयुक्त टीम पालनार, गंगालूर पोटामपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सली जवानों को देखकर जंगल में छिपने लगे, जिन्हें जवानों ने पकड़ लिया और पूछताछ की, जिसमें नक्सलियों ने अपनी पहचान बताई। पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैला और बैग की तलाशी में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री बरामद किया गया है। नक्सली क्षेत्र में शासन विरोधी पाम्लेट फेंकने,चस्पा करने और बैनर लगाने की तैयारी में थे। तर्रेम में पकड़ाए 6 नक्सलियों के पास से तीर-धनुष, कोर्डेक्स वायर, बैटरी, स्पाइक, इलेक्ट्रीक वायर और डेटोनेटर बरामद किया गया। सभी नक्सलियों को दंतेवाड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं सुकमा में 5 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। (Naxalite Arrested in Bijapur)

इन नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी
- सुक्कू पदम ऊर्फ गोर्रा, उम्र- 58 साल (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
- लच्छू माड़वी ऊर्फ पेददा, उम्र- 30 साल (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
- रघु कुरसम, उम्र- 33 साल (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
- नारायण कुरसम ऊर्फ नरैया ऊर्फ मोदी, उम्र- 52 साल (सावनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य)
- पायकू कोरसा, उम्र- 33 साल (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
- गडडू पूनेम, उम्र- 28 साल (सावनार भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
- मंगू पूनेम , उम्र- 43 साल (बुरजी भूमकाल मिलिशिया सदस्य)
- मिड़गम सोना, उम्र- 27 साल (सीएनएम सदस्य) (Naxalite Arrested in Bijapur)
- उडम छोटू, उम्र- 20 साल (मिलिशिया सदस्य)
- डोडी अर्जुन , उम्र- 25 साल (मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
- डोडी जोगा , उम्र- 22 साल (मिलिशिया सदस्य)
- ओयाम हड़मा, उम्र- 25 साल (संघम सदस्य)
- आयतु ओयाम ऊर्फ बडडे, उम्र- 20 साल (संघम सदस्य) (Naxalite Arrested in Bijapur)



