छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ, राजनांदगांव में भूपेश बघेल Vs संतोष पांडेय

BJP Vs Congress Candidate: देश में लोकसभा चुनाव के लिए कभी भी आचार संहिता लागू हो सकता है। इस बीच छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा सीटों पर BJP और कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद तस्वीर साफ हो गई है। राजनांदगांव लोकसभा के लिए कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और BJP की ओर से संतोष पांडेय आमने-सामने होंगे। दुर्ग लोकसभा में कांग्रेस की ओर से राजेंद्र साहू और BJP की ओर से विजय बघेल के बीच मुकाबला होगा। रायपुर लोकसभा में कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और BJP की ओर से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों का किया ऐलान, वायनाड से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और BJP की ओर से रूप कुमारी चौधरी आमने-सामने होंगे। कोरबा लोकसभा के लिए कांग्रेस ने मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत को टिकट दिया है। जबकि BJP ने सरोज पांडेय पर दांव लगाया है। जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया को मैदान में उतारा है, जिनका मुकाबला BJP के कमलेश जांगड़े से होगा। 

इनके बीच होगा आमने-सामने मुकाबला

लोकसभा सीट
कांग्रेस प्रत्याशी
BJP प्रत्याशी
राजनांदगांव भूपेश बघेल संतोष पांडेय
रायपुर विकास उपाध्याय बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंद  ताम्रध्वज साहू रूप कुमारी चौधरी
दुर्ग राजेंद्र साहू विजय बघेल
कोरबा ज्योत्सना महंत सरोज पांडेय
जांजगीर-चांपा शिव डहरिया कमलेश जांगड़े

लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित किया है। इस विश्वास के लिए पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार। संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। मां बम्लेश्वरी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से इस बार का चुनाव राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। कांग्रेस ने अपने पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारकर संदेश दिया है कि जो काम उन्होंने किए हैं, उसके आधार पर वे जनता के बीच जाएं और वोट मांगे। अब देखना होगा कि जिन प्रत्याशियों को विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा है उन्हें जनता विश्वास करती है या नहीं। (BJP Vs Congress Candidate)

Related Articles

Back to top button