Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा का “अपना बूथ – सबसे मजबूत” अभियान: चरोदा मंडल में बूथ स्तरीय बैठक संपन्न

भिलाई -3 / चरोदा। भारतीय जनता पार्टी चरोदा मंडल द्वारा “अपना बूथ – सबसे मजबूत” अभियान के अंतर्गत शक्ति केन्द्र जी केबिन चरोदा में बूथ क्रमांक 279, 280, 281, 282 एवं 283 की बूथ स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद नंदिनी जांगड़े, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं छाया पार्षद पार्थो बाग तथा शक्ति केन्द्र संयोजक कमल जागंडे उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में बूथ पालक अवध राम एवं पुरन सिंह, बूथ अध्यक्ष नवीन सेनापति, नवीन थापा एवं सोमवारू मांझी, मन की बात प्रमुख गणेश राव ठाकरे एवं जी. रमना राव, महिला प्रमुख व्ही. मंगा एवं एन. शकुंतला, युवा प्रमुख महेश कुमार महतो, संजु पासी एवं श्री हंसु सहित श्री आर. कोण्डल राव, किसन साहू, घनश्याम मांझी, सुगरी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथों को और अधिक सशक्त बनाने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!