Google Analytics —— Meta Pixel

प्लास्टिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौके पर मौत, 4 घायल

Blast in Plastic Factory: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में धमाके की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम 6 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची, जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में सिगरेट लाइटर स्क्रैप से प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में कोई आग नहीं लगी थी।

यह भी पढ़ें:- दंतेवाड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर

केरल के जिलेटिन फैक्ट्री में धमाका

इधर, केरल के कक्कानाड में स्थित एक जिलेटिन फैक्ट्री की भट्टी में धमाका हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक जिलेटिन फैक्ट्री का कर्मचारी था, जो उत्तर भारत का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 8.45 बजे हुई। धमाके का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंपनी ड्रग कैप्सूल कवर बनाती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। (Blast in Plastic Factory)

ओडिशा में नाव पलटने से तीन लोग लापता 

वहीं ओडिशा के जगतसिंहपुर में पारादीप बंदरगाह पर एक नाव पलट गई। पुलिस के मुताबिक नाव में आठ लोग सवार थे। उनमें पांच लोगों को बचा लिया गया है। जबकि तीन लोग लापता हैं। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। SP राहुल पीआर ने कहा कि मछुआरे दो दिनों तक समुद्र में मछली पकड़ने के बाद तट की ओर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी नाव रेत की पट्टी से टकराने के बाद पलट गई। नाव के पलटने की सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण और सीआईएसएफ द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया। पास में बंदरगाह होने और CISF के समय पर कार्रवाई शुरू करने से 5 मछुआरों को बचाया जा सका। (Blast in Plastic Factory)

Back to top button
error: Content is protected !!