आज छत्तीसगढ़ आएंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन में होंगी शामिल

Priyanka Gandhi Bhilai Tour: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज (21 सितंबर) को छत्तीसगढ़ आएंगी, जहां वे भिलाई के जयंती स्टेडियम में होने वाले कांग्रेस के महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी इस सम्मेलन में कई बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। महिला सम्मलेन में प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, CM भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में करीब डेढ़ लाख महिलाओं के आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौके पर मौत, 4 घायल
भिलाई के सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 1 बजे से होगी। बता दें कि इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल अब पूरी तरह से अपनी ताकत दिखाने में लग गए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस लगातार कई तरह के सम्मेलन कर रही है। वहीं भाजपा भी परिवर्तन यात्रा के जरिए आम जनता तक अपनी बात पहुंचाने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में होगा, जिसकी शुरुआत दुर्ग संभाग से हो रही है। इधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पाटन में BJP की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। साथ ही सभा को संबोधित करेंगी। (Priyanka Gandhi Bhilai Tour)
कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी गुरुवार, 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में विराट “महिला समृद्धि सम्मेलन” को संबोधित करेंगी।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं, किसानों, आदिवासियों और गाँव-गरीब के विकास का बेहतरीन मॉडल पेश किया है। छत्तीसगढ़… pic.twitter.com/sWRbyXjbbo
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 20, 2023
दोनों नेताओं के दौरे को लेकर पुख्ता इंतजाम
दोनों दलों के नेताओं के दौरे को लेकर दुर्ग पुलिस की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं बीजेपी के परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं। उसको लेकर भी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं का दौरा लगातार जारी है। BJP जहां यात्रा के जरिए जनता के बीच जा रही है। वहीं कांग्रेस सम्मेलन के जरिए लोगों को जुटा रही है। (Priyanka Gandhi Bhilai Tour)