Google Analytics —— Meta Pixel

दंतेवाड़ा में पुलिस के साथ मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर

Dantewada Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला कर दिया। हालांकि जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही 7 लाख रुपए की इनामी 2 महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया। जवान दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर जिला मुख्यालय लौट गए हैं। इनमें से एक की पहचान मिलिशिया कमांडर इन चीफ और ACM (एरिया कमेटी मेंबर) कुमारी लक्खे और दूसरी की पहचान मंगली पदामी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:- टूलकिट मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रमन सिंह और संबित पात्रा पर दर्ज FIR रद्द करने के आदेश

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ककाड़ी, नहाड़ी, हिड़मा गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं, जिसके आधार पर जवानों को मंगलवार की रात को मौके के लिए भेजा गया था। वहीं बुधवार की सुबह जवान जंगल पहुंचे, जहां पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। इसी बीच जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब करीब आधे घंटे तक लगातार गोलीबारी हुई। हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया।  इस दौरान 2 नक्सलियों का शव बरामद किया गया। साथ ही एक इंसास और 12 बोर हथियार समेत विस्फोटक सामान भी मिला है। (Dantewada Naxalite Encounter)

दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि दोनों महिला नक्सली चैतू, जयलाल, जगदीश समेत अन्य बड़े लीडरों के साथ काम कर रही थीं। इंसान, 12 बोर जैसे रायफल चलाती थीं। दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में शामिल थीं। SP का दावा है कि मुठभेड़ में और कई नक्सली घायल हुए हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सली दस्तावेज भी मिले हैं। बता दें कि बस्तर में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून चला रही है। इसी ऑपरेशन मानसून के तहत दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी इलाकों में जवानों को सर्चिंग पर निकाला गया था, जिसमें जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर सफलता हासिल की। इधर, अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सर्च ऑपरेशन पर निकले CRPF का एक जवान कमारगुड़ा के पास IED की चपेट में आ गया। IED की चपेट में आने से जवान घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Dantewada Naxalite Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!