बलौदाबाजार में खूनखराबा: शराब के नशे में पति ने बच्चों के सामने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Balodabazar Crimes News : बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
यह भी पढ़े :- भारत पर टैरिफ वॉर की तैयारी? रूसी तेल को लेकर ट्रंप के तेवर सख्त, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी घर में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय दंपती के बच्चे भी घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बच्चों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। यह वीडियो अब जांच का अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



