Google Analytics —— Meta Pixel

Borewell Case: फिर बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बारिश के कारण आ रही दिक्कत

Borewell Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बाद अब MP के छतरपुर में 4 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया है। मामला ओरछा रोड थाना क्षेत्र के नारायणपुरा और पठापुर गांव के पास का है, जहां बारिश की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों ने बोरवेल के ऊपर एक छतरी बना दी है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। बोरवेल के अंदर कैमरा डाला गया है, जिसमें बच्चे का मूवमेंट नजर आया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आस-पास करीब 18 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा जा चुका है। छतरपुर के नारायणपुरा निवासी अखिलेश यादव का 4 साल का बेटा दीपेंद्र यादव बोरवेल में गिर गया है। वह परिवार के साथ खेत पर गया था, जहां खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया।

यह भी पढ़ें:- Rahul’s Courage: राहुल के साहस को सलाम… वो कमजोर कैसे हो सकता है

कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मासूम दीपेंद्र 40 फीट की गहराई पर फंसा है। बच्चा बात कर रहा है। बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी गई है। इधर, मौके पर भीड़ जमा हो गई है। पुलिस की टीम भी यहां पहुंची है। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, लेकिन बारिश होने से इसमें परेशानी आ रही है। परिजनों के मुताबिक उन्होंने एक साल पहले ही बोर करवाया था। पानी नहीं निकलने के कारण बोरवेल को कंटीली झाड़ियां रखकर बंद कर दिया गया था। बारिश के पहले खेत बनाने के लिए हाल ही में झाड़ियों को हटाया गया था। बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम के करीब 150 लोग लगे हैं। इसमें SDRF, पुलिस, नगर पालिका और नगर सेना की टीम शामिल है। इसके अलावा करीब 300 से ज्यादा ग्रामीण भी मदद के लिए मौजूद हैं। बोरवेल में कैमरा डाला गया है। वहीं तीन JCB से बोरवेल से करीब 7 फीट दूर से खुदाई की जा रही है। (Borewell Case)

यह भी पढ़ें:- CM Meet Rahul: राहुल से मिलने दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहुंचे CM, कहा- पढ़ाई-लिखाई का खर्च उठाएगी सरकार

बच्चे की मां लक्ष्मी यादव ने बताया कि बेटा दादा के साथ खेत पर गया था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा नरेश और छोटा दीपेंद्र है। पिछले साल ही नर्सरी में दाखिल करवाया था। एक साल पहले ही खेत पर बोरवेल लगवाया था। पानी नहीं निकलने के कारण बोरवेल को कंटीली झाड़ियां रखकर बंद कर दिया गया था। बारिश के पहले खेत बनाने के लिए हाल ही में झाड़ियों को हटाया गया था। वहां खेलते हुए दीपेंद्र बोरवेल के पास गया और हादसा हो गया। इधर, कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि बच्चा 30 से 40 फीट गहराई पर फंसा है। बोरवेल के समानांतर खुदाई की जा रही है। बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई दी जा रही है। बारिश के कारण कीचड़ हो गया है। इससे रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कत आ रही है। हालांकि सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटे हैं। (Borewell Case)

CM शिवराज ने ली रेस्क्यू की जानकारी

छतरपुर में बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना पर CM शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। CM शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और कलेक्टर छतरपुर से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं कि बच्चे को शीघ्र निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने SDRF की टीम को भी निर्देश दिया है कि वह घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे को निकालने का कार्य प्रारंभ करे। इमरजेंसी ड्यूटी में लगे आलोक सिंह ने बताया कि बच्चे से बात हुई है। वह 30 से 40 फीट के बीच फंसा है। इस हिसाब से अभी बोरवेल में 5 पॉइंट पर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। गहराई ज्यादा होने पर सप्लाई के पॉइंट को बढ़ाना पड़ता है। अभी हमारे पास 100 और 200 किलो के 6 सिलेंडर हैं। (Borewell Case)

10 जून को बोरवेल में गिरा था बच्चा

बता दें कि 10 जून को छत्तीसगढ़ के जांजगीर के पिहरीद गांव में राहुल साहू का कुछ पता नहीं चला। जब घर के ही कुछ लोग बाड़ी की तरफ गए तो राहुल के रोने की आवाज आ रही थी। गड्‌ढे के पास जाकर देखने पर पता चला कि आवाज अंदर से आ रही थी। बोरवेल का गड्‌ढा 80 फीट गहरा था। ये भी बताया गया था कि बच्चा मूक-बधिर है, मानसिक रूप से काफी कमजोर है, जिसके कारण वह स्कूल भी नहीं जाता था। घर पर ही रहता था। राहुल अपने मां-बाप का बड़ा बेटा है। उसका छोटा भाई 2 साल छोटा है। पिता की गांव में बर्तन की दुकान है। इसके बाद राहुल की रेस्क्यू के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया गया था, जिसका ही फल है कि राहुल सुरक्षित बाहर निकले पाए और अब पूरी तरह स्वस्थ है। वे अस्पताल से अपने घर वापस लौट चुके हैं। उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Back to top button
error: Content is protected !!