Sariya Cement Price: बस कुछ दिन और सस्ते मिलेंगे सरिया और सीमेंट, जानिए क्या है ताजा रेट

Sariya Cement Price: सरिया और सीमेंट की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। इस बीच अगर अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए अभी सबसे सही समय है, क्योंकि जल्द सरिया और सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी भले ही सरिया समेत अन्य भवन निर्माण सामग्रियों के भाव कम हुए हैं, लेकिन ऐसी स्थिति बहुत दिनों तक नहीं रहने वाली है। बारिश का मौसम शुरू होते ही ईंट और रेत जैसी सामग्रियों के दाम बढ़ जाएंगे। सरिया पहले ही महंगा होने लगा है और सिर्फ इसी महीने इसके रेट कुछ जगहों पर 4 हजार रुपये टन तक ऊपर चढ़े हैं।

यह भी पढ़ें:- Borewell Case: फिर बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, बारिश के कारण आ रही दिक्कत

बता दें कि इस साल मार्च और अप्रैल में भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें अपने चरम पर थीं। इसके बाद सरिया और सीमेंट जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी से नरमी आई। इस महीने के पहले सप्ताह तक सरिया और सीमेंट के भाव लगातार गिरे। सरिया के मामले में तो भाव करीब-करीब आधे हो गए थे। सरिया के भाव में आई इस बड़ी गिरावट से बाजार में डिमांड आ रही है। ट्रेडर्स का कहना है कि भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें कम होने का फायदा उठाकर लोग मकान बनाने का काम शुरू करवा रहे हैं। इससे सरिया समेत सभी सामग्रियों की डिमांड आ रही है। इसी डिमांड से इनके दाम बढ़ने लगे हैं। इसके अलावा इन सामग्रियों के दाम बढ़ने के पीछे मानसून भी एक फैक्टर है। बारिश का मौसम शुरू होते ही नदियां लबालब भर जाती हैं, जिससे बालू की किल्लत हो जाती है। (Sariya Cement Price)

बारिश के कारण ईंट का उत्पादन प्रभावित

वहीं बारिश के कारण ईंट का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। बारिश के मौसम में इन सामग्रियों के दाम स्वाभाविक तौर पर बढ़ते ही हैं। सरिया अभी भी दो-तीन महीने पहले की तुलना में करीब आधा ही है। मार्च में कुछ जगहों पर सरिए का भाव 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था। अभी यह शहर के हिसाब से 47 हजार 200 रुपये से लेकर 58 हजार रुपये प्रति टन तक के भाव में मिल रहा है। इस महीने के पहले हफ्ते में तो यह कम होकर कई जगहों पर 44 हजार रुपये टन के पास आ गया था। सिर्फ लोकल ही नहीं बल्कि ब्रांडेड सरिए का भाव भी पिछले कुछ महीनों में काफी कम हुआ था। ब्रांडेड सरिए का भाव कम होकर इस महीने की शुरुआत में 80-85 हजार रुपये प्रति टन तक आ गया था, जो मार्च 2022 में 1 लाख रुपये प्रति टन के पास पहुंच गया था। (Sariya Cement Price)

आंकड़ों पर डालें एक नजर

आंकड़ों पर नजर डालें तो सरिया की औसत खुदरा कीमत नवंबर 2021 में 70 हजार रुपये प्रति टन मिल रहा था। इसी तरह दिसंबर 2021 में 75,000, जनवरी 2022 में 78,000, फरवरी 2022 में 82,000, मार्च 2022 में 83,000, अप्रैल 2022 में 78,000, मई 2022 की शुरुआत में 71,000, मई 2022 के अंत में 63,000, जून 2022 के शुरुआत में 50,000 और जून 2022 के अंत में 55 हजार रुपये प्रति टन मिल रहा था। बता दें कि आयरनमार्ट वेबसाइट सरिए की कीमतों की घट-बढ़ पर नजर रखती है और उसी आधार पर कीमतों को अपडेट करती है। इससे यह बात भी पता चलेगी कि जून महीने के पहले सप्ताह की तुलना में कुछ शहरों में सरिए के भाव कितने बढ़े हैं। सभी कीमतें रुपये प्रति टन में हैं। (Sariya Cement Price)

सीमेंट सरिया के दामों में हो सकती है बढ़ोतरी

जानकारों का कहना है कि फिलहाल मार्च-अप्रैल की तुलना में भवन निर्माण सामग्री की कीमतें कम हैं। ऐसे में जरूरतमंद लोग घर बनवाने के लिए खरीदारी कर लें वरना आने वाले समय में मांग बढ़ने के बाद कीमतों में इजाफा होना तय है। दरअसल, पिछले कुछ समय से निर्माण सामग्री की मांग बढ़ी है, जिससे इनके दामों में इजाफा होने का खतरा भी है। जानकारों की मानें तो सीमेंट, ईंट और सरिए के दामों में इजाफा होने लगे तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि निर्माण सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में बाजार की अवधारणा के अनुसार इनकी कीमतों बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button