Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: नदी में गिरा सेना का वाहन, 7 जवान शहीद

Breaking News: लद्दाख से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, तुर्तक सेक्टर में सेना की गाड़ी श्योक नदी में गिर गई। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए। जबकि कई जवान घायल हैं।

गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से वेस्टर्न कमान के अस्पताल भेजा जा रहा है। ये जवान परतापुर (Breaking News) से एडवांस पोस्ट पर जा रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया। दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम मोर्चे की ओर बढ़ रहा था।

यह भी पढ़ें : Tied to tree for 8 years: 8 साल से पेड़ से बंधा हुआ है यह शख्स, आज होगा ‘आजाद’, पढ़ें पूरी ख़बर

भारतीय सेना ने कहा कि ‘लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है।’
Breaking News
लद्दाख में हादसा
26 सैनिकों से भरा था वाहन
भारतीय सेना ने कहा कि ’26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए।’ सभी 26 सैनिकों को सेना के एक फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। बाद में सात जवानों ने दम तोड़ दिया। भारतीय सेना (Breaking News) ने कहा, “यह सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज दिया जाए। अधिक गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर करने के लिए वायु सेना की भी मदद ली जा रही है। भारतीय सेना ने कहा कि हम हादसे में घायल सभी जवानों को सर्वोत्तम चिकित्सा मदद दिलाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिससे हादसे में घायल जवान जल्द स्वस्थ्य हो सकें।
Back to top button
error: Content is protected !!