बृहस्पत सिंह ने लगाया टी. एस. सिंहदेव पर हमले का आरोप, बाबा ने दिया जवाब- लोग मेरे स्वभाव को जानते है… जानिए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में चल रहे हाईवोल्टेज ड्रामे पर अब स्वास्थ्य मंत्री टी. एस सिंह देव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि“हो सकता है विधायक की मुझ से नाराजगी हो, मैं नाराजगी दूर करूंगा। बृहस्पति सिंह का आरोप भावनाओ में कही गई बात है। अभी तो बृहस्पति सिंह से मुलाकात भी हुई। उस क्षेत्र में जितना मैं अपने आप को नही जानता उससे ज्यादा लोग मेरे स्वभाव को जानते है। भावनात्मक आरोप है। भावनाएं है, समय के साथ शांत हो जाती है। पार्टी फोरम में सारी बाते होंगी।”
इस प्रतिक्रिया पर बृहस्पति सिंह ने प्रेस से कहा कि
“हम राहुल गांधी के पास जाएंगे और बताएंगे कोई भी मंत्री जिस पर पूरे राज्य की जवाबदारी है सरकार में आप हैं चाहे राजा और रंक हो फकीर हो सब की सुरक्षा की जवाबदारी आप पर है और आप ही ऐसे दहशत और गुंडागर्दी करने वालो को बढ़ाएंगे तो ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को या तो संविधानिक पद छोड़ देना चाहिए या अपने आप में सुधार करना चाहिए।”
इस पूरे मामले पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्यवाही होगी। वही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं ना टीएस सिंह देव का पक्ष लूंगा ना ही बृहस्पति सिंह का। हमारा बराबर का दायित्व है दोनों को साथ लेकर चलना है। अगर व्यक्तिगत आपके साथ कोई मामला हुआ है तो आप पार्टी आलाकमान को बताने को स्वतंत्र हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि कल रात सरगुजा में विधायक बृहस्पत सिंह की गाड़ी पर हमला हुआ था। इस हमले के आरोप में आज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इधर हमले को राजनीतिक रूप देने के साथ बृहस्पत सिंह ने इसका आरोप टी. एस. सिंहदेव पर लगाया। जिसके बाद अपने समर्थन में दर्जन भर से अधिक विधायकों को खड़ा कर दिया। अब विधायक दल की बैठक में भी यही विषय निकालकर वे सीधे सिंहदेव के सामने उन पर आरोप लगा रहे हैं।