Brown Sugar Smuggling : ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, कोल डिपो संचालक समेत 6 गिरफ्तार, नाइजीरियन गिरोह से जुड़ाव का खुलासा

Brown Sugar Smuggling : बिलासपुर जिले में ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कोल डिपो संचालक राजू सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर नशीले पदार्थों की तस्करी का गंभीर आरोप है। आरोपियों के पास से कुल 13 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसे बड़ी चालाकी से टिशू पेपर और गिफ्ट पैक में छिपाकर रखा गया था।
यह भी पढ़ें :- Job Scam: जुए की लत ने पहुंचाया जेल, नाैकरी लगाने का झांसा देकर इंजीनियर ने ठगे 60 लाख रुपये
सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप कुमार, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है और पहले ट्रेन में कोच अटेंडर था, ब्राउन शुगर को मोबाइल गिफ्ट के बहाने बिलासपुर भेजता था। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड शुभम सिंह दिल्ली निवासी है, जो खुद भी सप्लाई करता था और नाइजीरियन गिरोह से ड्रग्स मंगवाता था। (Brown Sugar Smuggling)
जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली, झांसी और अंबिकापुर तक सघन कार्रवाई की। रतनपुर में घेराबंदी कर शुभम दत्त, सुमित कुमार, रितेश शर्मा और राजू सिंह को गिरफ्तार किया गया। वहीं, राजस्थान निवासी विवेक कुमार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही पकड़ा गया, जिसके पास से भी ब्राउन शुगर बरामद हुई। (Brown Sugar Smuggling)
पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी कोच अटेंडरों को पैसे का लालच देकर अपने पार्सल दूसरे शहरों तक पहुंचवाते थे। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नाइजीरियन सप्लायर की तलाश में जुटी है। (Brown Sugar Smuggling)
ब्राउन शुगर तस्करी के इस नेटवर्क का खुलासा होते ही पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की। पता चला कि आरोपी शुभम सिंह देश के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था और उसने अपना नेटवर्क कई शहरों में फैला रखा था। वह कोच अटेंडरों को रुपए का लालच देकर गिफ्ट पैक के जरिए ब्राउन शुगर भेजता था। इन गिफ्ट पैकों में ब्राउन शुगर को मोबाइल डिब्बों, आलू और टिशू पेपर के बीच छिपाया जाता था ताकि संदेह न हो।



