Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Budget Session 2022 : जानिए इस बार के बजट में लोगों के लिए क्या होगा खास?

Budget Session 2022 : सदन में 1 फरवरी यानी आज देश का आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार चौथी बार आज संसद में बजट ((Budget Session 2022)) पेश करेंगी। इस बार के बजट को लेकर कई संभावनाएं सामने आ रही है। जानिए इस बार के बजट में क्या रहेगा खास.

आर्थिक सर्वे के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की अनुमानित GDP ग्रोथ रेट 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस समय भारत पूरी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। यहां तक की कई विकसित और विकासशील देश की इस रेस में भारत मौजूदा वित्त वर्ष में काफी पीछे था।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने रैलियों की नहीं दी इजाजत, लेकिन बदल गए प्रचार से जुड़े ये नियम

जानकारी के मुताबिक अमेरिका की GDP ग्रोथ रेट 5.2 प्रतिशत, चीन की 5.6 प्रतिशत, जापान की 3.2 प्रतिशत, जर्मनी की 4.6 प्रतिशत और ब्रिटेन की GDP ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इस रिपोर्ट का मतलब ये है कि कोरोना से हुए नुकसान के बाद भी भारत इन देशों के मुकाबले काफी आगे हैं। इसके अलावा आने वाले वित्त वर्ष में भी भारत इन विकसित देशों की अर्थव्यवस्था से काफी ज्यादा मजबूत स्थिति में है। वहीं आर्थिक सर्वे के मुताबिक 2022-23 में भारत की GDP ग्रोथ 8 से 8.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल में पहली बार भारत की GDP ग्रोथ रेट ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा है। भारत की अर्थव्यवस्था ने ये शानदार प्रदर्शन 32 वर्षों के बाद सामने आया है। इससे पहले वित्त वर्ष 1988-1989 में भारत की अर्थव्यवस्था 9.6 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ी थी।

कृषि क्षेत्र 

लॉकडाउन के बाद भी कृषि क्षेत्र ने जीडीपी की रफ्तार को हवा दी है। इस वित्तीय वर्ष में कृषि क्षेत्र में 3.9 प्रतिशत का विकास हुआ है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 11 प्रतिशत जबकि सर्विस सेक्टर 8.2 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ी है।

भारत 2025 तक अपने आधारभूत ढांचे पर 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानि 100 लाख करोड़ खर्च करने वाला है। बता दें कि साल 2018-19 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 लाख करोड़ का था जो कि अब 46 लाख करोड़ रुपए हो गया है। साथ ही इन आकड़ों से साफ है कि देश मोदी सरकार के नेतृत्व में हर चुनौती से लड़कर आगे बढ़ रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!