Google Analytics —— Meta Pixel

CG budget session: निर्धारित समय से पहले खत्म हो सकता है छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

CG budget session: राज्य विधानसभा का बजट सत्र निर्धारित समय से पहले ही खत्म हो सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मार्च तक सदन की पांच बैठकें निर्धारित थी, लेकिन ज्यादातर कामकाज निपट चुका है। प्रदेश के 13 में से 11 मंत्रियों के विभागों की अनुदान मांगों को चर्चा के बाद पहले ही पारित किया जा चुका है। बाकी बचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में आज चर्चा होगी।

चार दिन की छुट्टी के बाद सोमवार से सदन की बैठक (CG budget session) फिर से शुरू होगी। सोमवार को ही मुख्यमंत्री बघेल बतौर वित्त मंत्री विनियोग विधेयक पेश करेंगे। इस पर मंगलवार को चर्चा होगी। अफसरों के अनुसार विनियोग विधेयक बजट की अंतिम प्रक्रिया है। सरकार ने मौजूदा सत्र में दो संशोधन विधेयक पेश किए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) विधेयक 2022 और भू-राजस्व संहित (संशोधन) विधेयक 2022 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- चोरों के हौसले बुलंद, राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम के शासकीय आवास से लाखों रूपए किए पार

इन दोनों विधेयकों पर मंगलवार को सदन में चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही मंगलवार को ही सत्र के समापन की घोषणा हो सकती है। बता दें कि बजट सत्र की शुरुआत सात मार्च से हुई है, जो 25 मार्च तक चलनी है। इस दौरान सदन की 13 बैठकें प्रस्तवित थीं। इनमें से आठ बैठकें हो चुकी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!