Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक, होंगी 17 बैठकें, अधिसूचना जारी

Chhattisgarh Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। इस वर्ष राज्य का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। यह सत्र सरकार के आगामी बजट को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाओं और निर्णयों का केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : रिश्वतखोर टीआई! पूर्व थाना प्रभारी के बेटे से ही मांगा दो लाख का रिश्वत, विधायक से हुआ शिकायत

अधिसूचना जारी
अधिसूचना जारी

एक हप्ते पहले भेजा था प्रस्ताव

उल्लेखनीय है कि, एक हप्ते पहले सरकार ने विधानसभा को इसका प्रस्ताव भेज दिया था। हालांकि विधानसभा से प्रस्ताव के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि शासन ने जो तिथि प्रस्तावित की है, उसी के मुताबिक बजट सत्र बुलाया जाएगा। सत्र के दौरान बजट पेश किया जाएगा। राज्य सरकार वर्ष 2025- 26 का बजट बनाने की तैयारी तेजी से कर रही है। बजट बनाने के संबंध में विभिन्न स्तरों पर चर्चा का दौर महीनों से चल रहा है।

यह प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अब तक सचिव स्तरीय चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद वित्त मंत्री के साथ विभागीय मंत्रियों की अलग-अलग बैठकें होंगी। इन बैठकों में विभागीय बजट और उसमें शामिल नवीन मद की योजनाओं के लिए सहमति दी जानी है। मंत्रि स्तरीय बजट चर्चा के बाद प्रस्तावित बजट के स्वरूप को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे।

21 मार्च तक चलेगा बजट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न विधायी मामलों पर चर्चा और कई महत्वपूर्ण बिलों को मंजूरी दी जाएगी। विधानसभा के सदस्य और संबंधित अधिकारी अब सत्र की तैयारी में जुट गए हैं। इस सत्र में राज्य के वित्तीय मामले, बजट प्रस्ताव और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

राज्य सरकार की योजनाओं पर भी होगी चर्चा

जानकारी के अनुसार, बजट सत्र (Chhattisgarh Budget Session) के दौरान राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और आने वाले बजट से संबंधित घोषणाओं पर भी चर्चा होगी, जो छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण होगी। यह सत्र छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और आर्थिक दिशा के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

सत्र (Chhattisgarh Budget Session) के दौरान विधानसभा भवन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। विधानसभा परिसर में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चले।

Back to top button
error: Content is protected !!