भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, मलबे में दबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Building Collapses Junagadh: गुजरात के जूनागढ़ में बड़ा हादसा हुआ है, जहां कड़ियावल इलाके में दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। ये इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं। हादसे के वक्त लोग नीचे एक दुकान में सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान इमारत ढह गई। कलेक्टर अनिल राणावासिया ने कहा कि अब तक 4 शवों को निकाला गया है, जिसमें 2 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी की तैयारी में जुटी BJP, चुनावी वॉर टीम का किया ऐलान

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी पुरानी थी। निगम ने इसमें रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिया था। शनिवार को शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। इसी के चलते इमारत ढह गई। बता दें कि गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। इसके अगले दिन यानी रविवार को भी जूनागढ़ बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था। कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए। जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां लोगों का सारा सामान बर्बाद हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं। (Building Collapses Junagadh)

इधर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस आपदा में जिनकी गाय, भैंस मरी है उन्हें 55 हज़ार रुपए और जिनकी भेड़-बकरी मरी है उन्हें 6 हज़ार रुपए का मुआवज़ा दिया जा रहा है। जिनके मकान आंशिक रूप से तबाह हुए उन्हें 1 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है, जिनके मकान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं उनके लिए मुआवजे का आंकलन किया जा रहा है। (Building Collapses Junagadh)

वहीं रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लगभग 70% से अधिक लोग खेती पर निर्भर हैं। पिछली बार भी हमारी चिंताएं ग्रामीण क्षेत्र को लेकर रही है। पिछली बार के सुखाड़ के आने वाले कुप्रभाव को लेकर हमने त्वरित राहत दी थी। इस बार भी सुखाड़ जैसी स्थिति है, आज इस पर गंभीरता से बात हुई है। किसानों के लिए हम क्या बेहतर कर सकते हैं इस पर हमने चर्चा की है। कई निर्णय भी लिए हैं। हम मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। विभागों को हर परिस्थिति से निपटने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। (Building Collapses Junagadh)

Related Articles

Back to top button