Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : गोलीकांड आरोपी पर बुलडोजर एक्शन, अवैध कब्जा ढहा

भिलाई। चर्चित गोलीकांड मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन ने आज बुधवार सुबह मुख्य आरोपी करण साव के कैंप-2 स्थित अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जे को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़े :- India vs South Africa ODI : रोहित शर्मा रिकॉर्ड के बेहद करीब, रायपुर ODI में बना सकते हैं बड़ा इतिहास

मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र में तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। निगम अधिकारियों का कहना है कि करण साव ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया था।

14 नवंबर को हुई थी फायरिंग की घटना

गौरतलब है कि 14 नवंबर की शाम जामुल में आरोपी करण साव ने झारखंड से बुलाए गए शूटर द्वारा विकास प्रजापति पर फायरिंग कराई थी। घटना में विकास बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए करण साव सहित शूटर और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 21 नवंबर को नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था।

नोटिस अवधि पूरी, कार्रवाई शुरू

नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने पर बुधवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को पूरी तरह ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में आम नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगी रही।

परिजन बोले – कार्रवाई पक्षपातपूर्ण

आरोपी के भाई सूरज कुमार ने कहा कि नोटिस क्षेत्र के कई लोगों को दिया गया था, फिर भी तोड़फोड़ केवल उनके घर पर की गई। उन्होंने दावा किया कि वे 15 वर्षों से टैक्स जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उनका घर उजाड़ दिया गया।

आयुक्त का बयान

नगर भिलाई आयुक्त राजीव पांडेय ने बताया कि कैंप-2 में किया गया निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवास निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को नियमों के अनुरूप आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!