Chhattisgarh News : एक्सपायरी दवाइयों को जलाने से जहरीला धुआं फैलाः स्कूल की 8 छात्राएं हुए बीमार, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : कांकेर जिले के पखांजुर में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के ठीक पास उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी द्वारा एक्सपायरी दवाइयों को आग के हवाले करने से उठे जहरीले धुएं ने पूरे स्कूल परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद 8 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी बच्चियों को तत्काल पखांजुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया गया।

यह भी पढ़े :- सूदखोर रोहित तोमर की धर-पकड़ के लिए पुलिस सक्रिय, ₹5,000 का इनाम घोषित

घटना कल 1 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब उपस्वास्थ्य केंद्र के आरएसओ विवेक बड़ाई ने स्कूल के समीप खेत में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाओं को जलाया। जलती दवाओं से निकले धुएं के कारण बच्चों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, घबराहट व उलझन जैसी समस्याएं होने लगीं। स्कूल में उस समय करीब 40 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। (Chhattisgarh News)

डॉक्टरों ने कहा—अब सभी बच्चे सुरक्षित

सिविल अस्पताल की डॉक्टर डॉ. मनीषा मींज ने बताया कि सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। कुछ बच्चियों को जल्द छुट्टी भी दे दी गई।

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में आक्रोश

  • प्राचार्य बुलबुल दास ने घटना को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा: “स्कूल के इतने करीब जहरीली दवाएं जलाना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा था। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”
  • अभिभावकों ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ तुरंत उपाय की मांग की है।

जांच शुरू, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी

  • घटना के बाद पुलिस व प्रशासन जांच में जुट गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि- उपस्वास्थ्य केंद्र ने दवाइयों को जलाने की अनुमति कैसे ली?
  • क्या दवा निस्तारण की मानक प्रक्रिया का पालन किया गया?

लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही भविष्य में बड़ा हादसा बन सकती है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई थी। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!